Advertising

मछलियों के शिकार का अनूठा त्यौहार

मछलियों को अचेत करने के लिए टिमरू के तने की छाल से बनाए गए चूर्ण का प्रयोग किया जाता है।हानिकारक ब्लीचिंग पाउडर या अन्य रसायनों के प्रयोग पर सख्त मनाही है। टिमरू के चूर्ण से मछलियां मात्र कुछ समय के लिए ही बेहोश होती हैं। इस दौरान इन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है। जो मछलियां छूट जाती हैं, वे बाद में स्वयं ठीक हो जाती हैं।

Advertisement

—————-

देहरादून। उत्तराखंड में रियासत काल से एक ऐसा त्यौहार भी मनाया जाता है, जिसमें हजारों को संख्या में लोग एक साथ मछलियों का शिकार करते हैं। देहरादून जनपथ के तहत अगलाड़ नदी में हर वर्ष होने वाले इस आयोजन को मौण उत्सव का नाम दिया गया है। इस वर्ष यह 27 जून को मनाया जाएगा, जिसके लिए दो माह पूर्व से ही तैयारियां जोरों से शुरू हो गई थी।  

अगलाड़ नदी में इस उत्सव की शुरुआत टिहरी के राजा नरेंद्र शाह ने की थी। बीच में आपसी विवाद के चलते यह मेला कुछ समय तक बंद भी रहा, लेकिन वर्ष 1949 में इसे फिर से शुरू कर दिया गया। इसे मछलियों का प्रजनन काल पूरा हो जाने पर मनाया जाता है। स्थानीय लोग बाकायदा बैठक कर मेले की तारीख तय करते हैं। इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उत्सव मॉनसून के दस्तक देने के बाद ही आयोजित किया जाए ताकि नदी में पर्याप्त पानी हो।

उत्सव की विशेषता यह है कि इसमें मछलियों को अचेत करने के लिए टिमरू के तने की छाल से बनाए गए चूर्ण का प्रयोग किया जाता है। यह चूर्ण जलीय जीवों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। हानिकारक ब्लीचिंग पाउडर या अन्य रसायनों के प्रयोग पर सख्त मनाही है। टिमरू के चूर्ण से मछलियां मात्र कुछ समय के लिए ही बेहोश होती हैं। इस दौरान इन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है। जो मछलियां छूट जाती हैं, वे बाद में स्वयं ठीक हो जाती हैं। औषधीय गुणों वाले टिमरू के तने को दांतुन और अन्य औषधियों में भी प्रयोग किया जाता है।   

इस बार भी नौण उत्सव की तैयारियों के लिए लालूर पट्टी के आठ गांवों के लोगों ने बैठक की और 27 जून की तिथि उत्सव के लिए निर्धारित की। मौण उत्सव के लिए दो माह पूर्व ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग टिमरू के तनों को काटकर इकट्ठा करते हैं। फिर तनों को हल्के आग में गर्म कर उनकी छाल निकाली जाती है और फिर उसे सुखा कर ओखली या घराट में पीस कर बारीक चूर्ण (मौण) बनाया जाता है।

उत्सव के दिन इस मौण को अगलाड़ नदी में मौणकोट नामक स्थान में पानी में मिलाया जाता है। इसके साथ ही आगे बहाव की ओर हजारों की संख्या में बच्चे, युवा एवं वृद्ध मछलियां पकड़ना शुरू कर देते हैं। यह सिलसिला नदी में आगे चार किलोमीटर तक चलता है। जो मछलियां छूट जाती हैं वे बाद में पानी साफ हो जाने पर स्वयं ठीक हो जाती हैं। इस बार उत्सव में दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement