Advertising

पर्यटकों के लिए खुल गई ऐतिहासिक गर्तांग गली

उत्तरकाशी। भारत- चीन सीमा के साथ लगती विश्व धरोहर गर्तांग गली पर्यटकों के लिए खुल गई है। इस विचित्र एवं खतरनाक मार्ग पर सीमित संख्या में ही पर्यटकों को जाने की अनुमति होगी। वहां जाने के लिए पर्यटकों को भैरोंघाटी में स्थापित चैकपोस्ट में पंजीकरण करवाना होगा।  

Advertisement

प्राचीनकाल में इस सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने कड़ी मेहनत से खड़ी चट्टानों को काटकर जादूंग व नेलांग को हर्षिल क्षेत्र से जोड़ने के लिए इस अद्भुत पैदल मार्ग का निर्माण किया था। बाद में इसी दुर्गम मार्ग से स्थानीय लोगों ने घोड़ों- खच्चरों द्वारा तिब्बत के साथ व्यापार भी शुरू किया, कई दशकों कत चला। बताया जाता है कि इस खतरनाक मार्ग पर माल ढुलाई के दौरान उस समय बहुत दुर्घटनाएं भी होती थीं। अक्सर घोड़े, खच्चर पहाड़ से लुढ़क कर नीचे खाई में जा गिरते थे। बाद में सीमावर्ती दोनों ओर (भारत- तिब्बत) के व्यापारियों ने मिलकर अफगानी पठानों से इस 150 मीटर दुर्गम मार्ग को लकड़ी की सीढ़ियां, ट्रैक और जंगले बनाकर बेहतर बनाया।

इतिहास में यह भी दर्ज है कि भारत- चीन युद्ध से समय 1962 में भारतीय सेना ने भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक सामान पहुंचाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग किया था। समय के साथ- साथ लकड़ी की सीढ़ियां, ट्रैक, जंगले क्षतिग्रस्त होते गए और अंततः प्रशासन को इस पर आवाजाही रोक देनी पड़ी।

Advertisement

पर्यटन विभाग ने गत वर्ष इस विश्वधरोहर के पुनर्निमार्ण का बीड़ा उठाया। इसके लिए एक मुश्त 64 लाख रूपये की राशि लोकनिर्माण विभाग को देकर काम शुरू करवाया गया था। अब यह पर्यटकों की चहलकदमी के लिए तैयार है।  

डीएम मयूर दीक्षित ने गत 18 अगस्त को गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक व जिला पर्यटन विकास अधिकारी को गर्तांग गली को पर्यटकों के लिए खोलने के निर्देश दे दिए। पर्यटकों को यहां आने के लिए भैरवघाटी के पास स्थापित चेकपोस्ट पंजीकरण कराना होगा।

पर्यटकों व ट्रेक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बार में अधिकतम 10 लोगों के जाने की ही अनुमति होगी। ट्रेक में झुंड बनाकर आवागमन करने, एक जगह बैठने और ट्रैक की रेलिंग से नीचे झांकने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement