Advertising

टूटती बेड़ियां, संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

नाहन। सिरमौर जिला ने पुरानी रूढ़ीवादी बेड़ियों को तोड़ने में एक बार फिर से स्वयं को सिरमौर साबित किया है। जिला में पांवटा साहिब के एक युवा जोड़े ने विवाह की पुरानी परंपराओं को त्याग कर बिना पुरोहित के एकदम नए अंदाज में संविधान को साक्षी मान कर अपना विवाह रचाया। सोशल मीडिया में इस विवाह के साथ ही विवाह का अनूठे अंदाज में छपा कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement
 

पांवटा साहिब के अप्पर धमौन गांव के प्रवेश भारत और सालवाला गांव की निशा गत 16 मई को सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए नये अंदाज में विवाह के सूत्र में बंधे। शादी के कार्ड से लेकर विवाह की रस्मों तक सबकुछ नये अंदाज में दिखा।

विवाह के कार्ड में कोई भी धार्मिक चिन्ह अंकित नहीं था, बल्कि उसके स्थान पर प्रकृति, संविधान और विज्ञान के चिन्ह अंकित थे। कार्ड के ऊपर एक ओर लिखा था-‘ मनुष्य का कल्याण करने वाली प्रकृति की जय हो, मनुष्य को न्याय, समता दिलाने वाले संविधान की जय हो, मनुष्य के दुखों, अज्ञानता को दूर करने वाले विज्ञान की जय हो।’

कार्ड के दूसरे किनारे ऊपर संत कबीर दास का दोहा लिखा था,‘पोथी पढ़ी- पढ़ी जग मुआ, पंडित भया ना कोय, ढाई आखर प्रेम के पढ़े सो पंडित होय।’

Advertisement

दूल्हा- दुल्हन ने बिना पंडित के संविधान को साक्षी मानकर एक- दूसरे को वर मालाएं डालीं और विवाह संपन्न हो गया। शादी में गत 15 मई को मामा स्वागत, सेहराबंदी, महिला संगीत की रस्म अदा की गई। अगले दिन 16 मई को बारात प्रस्थान से लेकर दुल्हन प्रवेश तक की सभी रस्में अनूठे ढंग से निभाई गईं। 

दूल्हा और दुल्हन दोनों ही सरकारी नौकरी में सेवारत हैं। दोनों ही पुरानी रूढ़ियों को तोड़ने के लिए उत्सुक थे। इसीलिए उन्होंने अपनी शादी के लिए कुछ नया करने की सोची।

प्रवेश का कहना है कि विवाह दो दिलों का मेल है, इसमें किसी कर्मकांड या पुराने पड़ चुके रीति रिवाजों का क्या काम। प्रवेश के अनुसार उन्हें लड़की के परिवारवालों को इसके लिए तैयार करने में थोड़ी मशक्त जरूर करनी पड़ी, लेकिन अंत में वे मान गए।

Advertisement

विवाह के दौरान जब गाजे बाजे के साथ दुल्हन लेने के लिए बारात आई तो लड़की वालों ने उनकी पूरी आवभगत की। इसके बाद दूल्हा- दुल्हन ने संविधान को साक्षी मानकर एक- दूसरे का हाथ थामा, वर मालाएं एक- दूसरे को पहनाईं और बारात दुल्हन लेकर लौट आई।

पुरानी प्रथाओं को तोड़ने वाली यह शादी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस युगल ने दूसरे युवाओं के लिए भी कुछ नया करने की मिसाल पैदा की है।

उल्लेखनीय है कि सिरमौर जिला में विभिन्न सामाजिक संगठन विवाह, जन्म, मरण अथवा दूसरे संस्कारों में सदियों से चली आ रही कुरीतियों को दूर करने में जी जान से जुटे हैं। पुरानी परंपराओं की जगह नई सरल नियमावलियां बनाई जा रही हैं। विवाह में बारातियों की संख्या सीमित की जा रही है, शराब एवं मांसाहार पर रोक लगाई जा रही है। विवाह में मामा पक्ष पर चल रही कठिन रस्मों को आसान किया जा रहा है। मृत्यु भोज का भी व्यापक विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में इस अनूठे विवाह ने भी सिरमौर का नाम और रौशन किया है।

Advertisement

     

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement