Advertising

उत्तराखंड

100 युवाओं ने संन्यास, 500 ने ली ब्रह्मचर्य की दीक्षा

देहरादून (हरिद्वार)। पतंजलि के ऋषिग्राम में आयोजित संन्यास दीक्षा महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अष्टाध्यायी, महाभाष्य व्याकरण, वेद, वेदांग, उपनिषद में निपुण 60 युवकों व 40 युवतियों को संन्यास की दीक्षा दी, जबकि 500 युवाओं ने आचार्य बालकृष्ण से ब्रह्मचर्य की दीक्षा ली।

Advertisement

नवदीक्षित संन्यासियों व ब्रह्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नवजीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर योग गुरु ने कहा कि संन्यास, वेद, गुरु और शास्त्र की मर्यादा में रहते हुए नव संन्यासी एक बहुत बड़े संकल्प के लिए प्रतिबद्ध हो रहे हैं। संन्यासी होना जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। अब से सभी सौ संन्यासी ऋषि परंपरा का निर्वहन करते हुए मातृभूमि, ईश्वरीय सत्ता, ऋषिसत्ता और अध्यात्म सत्ता में जीवन व्यतीत करेंगे।

रामनवमी पर्व पर सभी संन्यास दीक्षुओं को शोभायात्रा के साथ वीआईपी घाट लाया गया, जहां बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। गंगा की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी संन्यास दीक्षुओं का मुंडन ऋषिग्राम में ही किया गया। घाट पर उन्होंने सांकेतिक रूप से शिखासूत्र और यज्ञोपवीत गंगा के पावन जल में विसर्जित किए।

Advertisement

इसके बाद योग गुरु समेत अन्य प्रमुख संतों ने सभी को पवित्र संन्यास का संकल्प दिलाया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि संन्यासी होना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व एवं गौरव है। पतंजलि योगपीठ के सभागार में सनातन वैदिक संस्कृति की जो धारा पिछले नवरात्र के पावन दिनों से बहनी शुरू हुई थी, आज वह नए स्वरूप में पूरे विश्व के सम्मुख उपस्थित है।

इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि युवा संन्यासियों का देश सेवा में समर्पित होना रामराज्य की स्थापना, ऋषि परंपरा और भावी आध्यात्मिक भारत के स्वप्न के साकार होने जैसा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा त्याग युवा संन्यासियों के माता-पिता का है, जिन्होंने अपने बच्चों को पाल-पोसकर देश, धर्म, संस्कृति और मानवता के लिए समर्पित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement