Advertising

हिमाचल के ‘पहाड़ियों’ को सम्मान दिलाने वाले…

उस समय डा. यशवंत सिंह परमार पैदल ही क्षेत्र के नेताओं के साथ सोलन बाज़ार होते हुए राजगढ़ की ओर चल पड़े। तभी किसी दुकानदार ने लम्बे लोइया वाले लोगों की ओर देख कर कहा, “देखो पहाड़िये जा रहे हैं।” डा.

Advertisement
परमार ने दुकानदार का यह ताना सुना और…

—-

हिमाचल प्रदेश में किसी समय ऊपरी क्षेत्रों में जब बहुत कम सुविधाएं थीं तो मध्यवर्ती शहरी क्षेत्रों में पहाड़ियों (पहाड़ीजनों) को हेय भाव से देखा जाता था। उन्हें उपेक्षा में पहाड़िया कह कर बुलाया, संबोधित किया जाता था। लेकिन बाद में जब पहाड़ों में सेब क्रांति आई और वहां सड़कों, शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों की भी सुविधाएं पहुंच गईं तो स्वभाविक रूप से ‘पहाड़िया’ शब्द सम्मान का सूचक बन गया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पहाड़ियों को सम्मान दिलाने की यह शुरुआत बहुत पहले सिरमौर जिला में तत्कालीन मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार ने की थी और इस संबंध में एक दिलचस्प एवं सच्ची कहानी भी आज तक चर्चा में है।

लेखक, शेरजंग चौहान, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक, सामाजिक मामलों के टिप्पणीकार हैं।

यह उस समय की बात है जब सोलन से राजगढ़ को सड़क ही नहीं होती थी। प्रथम मुख्यमन्त्री और हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार पैदल ही क्षेत्र के नेताओं के साथ सोलन बाज़ार होते हुए राजगढ़ की ओर चल पड़े। तभी किसी दुकानदार ने लम्बे लोइया वाले लोगों की ओर देख कर कहा, “देखो पहाड़िये जा रहे हैं।

डा. परमार ने दुकानदार का यह ताना सुना और उसी समय साथ चल रहे सहयोगियों से पूछा, बताओ कौन- कौन आज के बाद अपने नाम के साथ पहाड़िया शब्द लगाएगा ?”  तीन लोगों ने कहा, हम लगाएंगे। वो तीन लोग थे- केशबा राम, बस्ती राम और हेतराम जी (चित्र में)। उसके बाद ये तीनों जिंदगीभर पहाड़िया के नाम से मशहूर रहे। सिरमौर में अन्य भी बहुत से लोगों ने उनका अनुसरण किया और पहाड़ियों को सम्मान दिलाया।

आज केशबा राम पहाड़िया और  बस्ती राम पहाड़िया तो नहीं रहे, मगर 90 वर्षीय हेतराम पहाड़िया जी (चित्र में) आज भी शान से हमारे बीच मौजूद हैं। ज्यादातर लोग इन्हें पहाड़िया जी के नाम से ही जानते हैं। वे अच्छे कवि हैं, अच्छे वैद्य हैं और आज भी बड़ा सा थैला उठाये अपनी लेखन सामग्री हमेशा साथ रखते हैं। वे वैद्य सूरतसिंह जी के अंतरंग सहयोगी रहे हैं।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement