Advertising

विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर जा चढ़े विधायक

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया और सामान्य ढंग से कामकाज नहीं हो पाया। अशोभनीय ढंग से हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने भाजपा विधायकों- सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल और रणधीर शर्मा को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया। हंगामे के बीच सुरेश भारद्वाज तो विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर ही जा बैठे।  

Advertisement

विधानसभा भवन तपोवन में बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही भाजपा ने सत्ता पक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस पर चर्चा की मांग उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और फिर भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष नारेबाजी करने लग पड़े।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बाद में जैसे ही फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई  तो भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर ही बैठ गए और वहां से ऐलान कर दिया कि- ‘सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित।’  इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा व राजीव बिंदल भी आगे  तक पहुंच गए। इसके बाद विपक्ष के सारे विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

बाद में सदन में केवल सत्ता पक्ष ही रहा तथा बिना विपक्ष के ही प्रश्नकाल चलाया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने विपक्ष के हंगामे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल और रणधीर शर्मा को इस सत्र के निलंबित कर दिया।

उधर, भाजपा विधायक राजीव बिंदल ने बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वीरवार को भाजपा सदन में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement