Advertising

राजनीति

हरीश रावत ने कांग्रेस के बागी विधायकों को कहा ‘उजाड़ू बल्द’

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में कांग्रेस के बागी हुए विधायकों को ‘उजाड़ू बल्द’ करार देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार वर्षों में इन पर जिस तरह लगाम लगाए रखी, उसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। हालांकि यही लोग आखिरकार उनकी विदाई का कारण भी बने। पूर्व में कांग्रेस के नौ विधायक पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।

Advertisement

हरीश रावत रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वभाव से एक सामान्य उत्तराखंडी की तरह स्पष्टवादी नेता हैं। राजनीतिक में एक स्पष्टवादी नेता का यहां तक पहुंचना बड़ी बात है। उन्होंने जिस तरह से चार साल तक कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों को गड़बड़ी करने से रोका और नियंत्रण में रखा, वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ये बागी नेता प्रेशर ग्रुप बनाकर काम करते हैं। लेकिन अब भाजपा भी समझ गई है कि ये सब बोझ हैं। इनके कारण भाजपा को अपने एक मुख्यमंत्री को हटाना पड़ा। पुष्कर सिंह धामी भी जाते- जाते बचे। अगर थोड़ा और जोर लगा देते तो उन्हें भी हटा दिया जाता।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी भविष्य के अच्छे नेता हो सकते थे, लेकिन भाजपा जिस तरह से उनसे धड़ाधड़ घोषणाएं करा रही है, जिन्होंने कभी पूरा नहीं होना है। इसका भविष्य में उन्हें नुकसान होगा और वे मजाक का पात्र बन जाएंगे। 

बागियों की वापसी पर तंजः हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में जो लोग बागियों को वापस लेने की बात कर रहे हैं, यदि वह लेना चाहते हैं तो फिर चूक क्यों रहे हैं। यदि उन्होंने कहा दिया कि हमने तो कोई अर्जी नहीं लगाई, फिर उनका क्या मुंह रह जाएगा। जब भाजपा ही उनसे परेशान है तो क्या कांग्रेस उन्हें झेल पाएगी?

पहले ही घर को संभालना मुश्किल हो रहा है और उसमें आप बाहर से लेकर चले आएंगे तो और मुसीबतें खड़ी हो जाएंगी। भाजपा इन्हें अपने पास बुलाकर आज आंसू बहा रही है, कुछ दिनों में  यह खून के आंसू बहाएगी।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement