Advertising

हिमाचल प्रदेश

MC शिमला में कांग्रेस की एकतरफा शानदार जीत

शिमला। लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत ने विपक्षी दल भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने कुल 34 में से 24 वार्डों में जीत का परचम लहराया है। नगर निगम पर सत्ता रूढ़ रही भाजपा मात्र 9 सीटों पर सिमट गई। सीपीआई-एम ने एकमात्र समरहिल वार्ड पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। आम आदमी पार्टी को कोई सीट नहीं मिली।  

Advertisement

प्रदेश की राजधानी शिमला नगर निगम के इस चुनाव को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि एक वर्ष बाद ही लोकसभा के भी चुनाव होने हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस चुनाव को आम जनता के रुझान की एक झलक माना जा रहा है।

भाजपा ने इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की अपने बहुचर्चित 10 चुनावी वादे पूरे नहीं करने को लेकर खूब घेराबंदी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शायद जनता ने वादे पूरे करने के लिए सरकार को कुछ और समय देने का मन बनाया है।

नगर निगम के लिए 2 मई को मतदान हुआ था। वीरवार प्रातः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में मतगणना की गई । कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर नगर निगम शिमला पर अपना कब्जा कर लिया है ।  

Advertisement

वार्डों में ये प्रत्याशी रहे विजयी-

शिमला नगर निगम के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड नंबर-1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान, वार्ड नंबर-2 रुल्दूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर, वार्ड नंबर-3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर-4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर-5 समरहिल से सीपीआई-एम के वीरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर-6 टूटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर-7 मज्याठ से कांग्रेस की अनीता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा, वार्ड नंबर-9 कच्ची घाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा, वार्ड नंबर-10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल, वार्ड नंबर-11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा, वार्ड नंबर-12 फागली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी कल्याण धीमान, वार्ड नंबर-13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार, वार्ड नंबर-14 राम बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला, वार्ड नंबर-15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा, वार्ड नंबर-16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम, वार्ड नंबर-17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया, वार्ड नंबर-18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर-19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल, वार्ड नंबर-20 अप्पर ढली से भाजपा के कमलेश मेहता, वार्ड नंबर-21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी, वार्ड नंबर-22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा, वार्ड नंबर-23 भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर, वार्ड नंबर-24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर-25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा, वार्ड नंबर-26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर, वार्ड नंबर-27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा, वार्ड नंबर-28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर-29 विकासनगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर-30 कंगनाधार से कांग्रेस के रामरत्न वर्मा, वार्ड नंबर-31 पटियोग से भाजपा की आशा शर्मा, वार्ड नंबर-32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर, वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश, वार्ड नंबर-34 कनलोग से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक पठानिया शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है और इस जीत के लिए शहर की जनता का आभार जताया है।

Advertisement
एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement