Advertising

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 50% मतदाता तीसरे विकल्प की तलाश में !

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति पर बारीकी से नजर रखने वाले अधिकांश विद्वानों का मानना है कि राज्य में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में ‘तीसरे दल’ को बहुमत मिलने की संभावना है। खबर है कि गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय में वीरवार को ‘उत्तराखंड की राजनीति एवं 2022 के चुनाव’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक विद्वानों ने अपने आकलन प्रस्तुत किए।

Advertisement

वेबिनार में वक्ताओं ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता को आम जनता की चिंता का सबसे बड़ा कारण माना और कहा कि इसी कारण इस बार के चुनाव में ‘तीसरे दल’ को बहुमत मिलने की प्रबल संभावना है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बाद वो कौन तीसरा दल है? कहीं आम आदमी पार्टी तो नहीं..?

कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि दो दशकों से राज्य में नारायण दत्त तिवारी के अतिरिक्त कोई भी मुख्यमंत्री अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है, जिससे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता लगातार बनी हुई है। यह अस्थिरता आम जनता को बहुत अखर रही है।

Advertisement

वेबिनार के मुख्य वक्ता पूर्व निदेशक सीएसडीएस एवं सह निदेशक लोकनीति प्रोग्राम नई दिल्ली के प्रो. संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2002 से 2017 तक के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि आगामी चुनाव में यहां अब तीसरी पार्टी के आने की संभावना अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 50 प्रतिशत लोग तीसरे विकल्प की तलाश में हैं। राज्य में अभी तक का यह भी अनुभव है कि तीसरे विकल्प ने यहां कभी भी सटीक तरीके से स्वयं को जनता के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया, जिस कारण मतदाताओं को मजबूरन भाजपा और कांग्रेस को ही चुनते रहना पड़ा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस बार यदि कोई दल विश्वसनीय तरीके से स्वयं को विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है तो जनता उसे हाथों हाथ स्वीकार करेगी। उन्होंने संकेतों में आम आदमी पार्टी को राज्य में तीसरा विकल्प बताया।

वेबिनार में डा. राकेश नेगी, प्रो. संजय कुमार, प्रो. आरएन गैरोला, प्रो. हिमांशु बौड़ाई, प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. मनमोहन नेगी, प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. राकेश कुंवर, डा. जेपी भट्ट, डा. नरेश कुमार, डा. मनोज कुमार व राधिका नेगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement