Advertising

उत्तराखंड

कांग्रेस- भाजपा नेताओं के घरों पर क्यों हो रहे धमाके?

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद अब एक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पर हुए जोरदार धमाकों ने सियासी हल्कों में हड़कंप मचा दिया है। बीते सप्ताह हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर हुए विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अब कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ. बालम सिंह बिष्ट के हल्दूचौड़ में जयपुर खीमा स्थित आवास में सोमवार को दोपहर बाद हुए दो तेज धमाकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार इन धमाकों की गूंज दो किमी तक सुनाई दी थी। ऐसे लगा जैसे कहीं बम विस्फोट हुआ हो। सूचना मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने फोरेंसिक टीम और बम स्क्वाड के साथ मौके का मुआयना किया। धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. बालम बिष्ट पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हल्द्वानी गए थे। घर में उनकी पत्नी शोभा बिष्ट और तीनों बेटे मौजूद थे। सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे अचानक लगातार दो धमाके होने पर शोभा बिष्ट घबरा गईं। बेटा भानुप्रताप बिष्ट उसके साथ बैठा था। सो रहे बेटे हर्षित को जगाकर वे बाहर निकलीं तो देखा कि बाहर फर्श टूटा हुआ था। पौधों के पत्ते काले पड़ गए थे। छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री संजय कुमार और मजदूर चंदन कुमार भी डर कर भाग खड़े हुए। तेज धमाके से तीसरी मंजिल पर छत की गुमटी, दीवारें सहित छह स्थानों पर निशान पड़े थे। खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए थे और कई जगह दीवार चटख गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और ग्राम प्रधान सीमा पाठक भी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के साथ कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची। एसएसपी ने आवास के तीनों तलों पर जाकर बारीकी से मुआयना किया। प्रशिक्षित कुत्ते ने मकान का चक्कर लगाया। फोरेंसिक टीम ने सभी छह स्थानों से साक्ष्य को एकत्रित किया। एसएसपी का कहना था कि फोरेंसिक जांच के बाद सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में उन्होंने एएसपी सर्वेश कुमार और कोतवाल संजय कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Advertisement

बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर विस्फोट का मामला भी नहीं सुलझाः बीते सप्ताह नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर स्थित आवास पर भी देर रात इसी तरह तेज धमाका हुआ था, जिससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियों के परखच्चे उड़ गए। एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई। फोरेंसिक टीम अभी तक भी विस्फोट के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदीप बिष्ट के घर के बाहर हुए विस्फोट का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीआईजी को जांच के आदेश दिए थे। अब इसी तरह के धमाके कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ. बालम सिंह बिष्ट के हल्दूचौड़ में जयपुर खीमा स्थित आवास में होने से स्थिति और गंभीर होती हुई नजर आ रही है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement