Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मैदानी वनस्पतियां सरक रहीं पहाड़ों की ओर - Himnewspost

Advertising

मैदानी वनस्पतियां सरक रहीं पहाड़ों की ओर

देहरादून। उत्तराखंड राज्य बनने के डेढ़ दशक बाद भी सरकारी अमला दूरस्थ ऊपरी क्षेत्रों तक पहुंच नहीं बना पाया, जिस कारण पहाड़ों से रोजगार के लिए पलयान के चलते वहां अभी तक तीन हजार से अधिक गांव खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसा भी है जो चुपचाप दबे पांव मैदानों से पहाड़ों की ओर सरक रहा है। वानस्पतिक विज्ञानियों के अध्ययन के अनुसार तापमान में वृद्धि के कारण मैदानी क्षेत्रों में पनपने वाली अनेक वनस्पतियां अब पहाड़ों की ओर रुख करने लगी हैं। उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है।

वैज्ञानिक अध्ययन में राज्य की सोमेश्वर घाटी में साल वृक्षों की बढ़वार में तेजी पाई गई है। रानीखेत की धुराफाट पट्टी में खजूर व पाम (ताड़) वृक्षों साम्राज्य फैलता जा रहा है। मैदानी दलहन अरहर, आम, लीची, पपीता आदि फल प्रजातियां अब उच्च पर्वतीय इलाकों में भी देखने को मिल जाती हैं। पहाड़ों में मरुस्थलीय कैक्टस प्रजातियों का आक्रमण भी बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि यह चुनौतीपूर्ण परिवर्तन भविष्य में नए व्यवसायों को तो जन्म दे सकता है, लेकिन पहले से स्थापित स्थानीय वनस्पतियों के लिए यह एक खतरे की घंटी भी है।  

कुमाऊं विश्व विद्यालय में नेचुरल रिसोर्स डाटा मैनेजमेंट सिस्टम इन उत्तराखंड के निदेशक प्रो. जीवन सिंह रावत कहते हैं, “ इसे शिफ्टिंग ऑफ क्लाइमेटिक एरिया कहा जाता है, जो मैदान से हिमालयी क्षेत्र की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहा है। जलवायु परिवर्तन (तापमान में वृद्धि) इसका मुख्य कारण है। नए बदलाव व अवसर के इस दौर में शोध की जरूरत है ताकि पता लग सके कि यहां कौन सी फल व इमारती वृक्ष प्रजातियों को बढ़ावा देकर व्यावसायिक लाभ लिया जा सकता है। हालांकि दूरगामी परिणाम हानिकारक भी हो सकते हैं।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement