अल्मोड़ा (भिकियासैंण)। पहाड़ी क्षेत्रों में पशु बलि प्रथा को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशासन के मध्य टकराव की घटनाएं
तहसील के बाजन देवी मंदिर में मंगलवार को काली मां की पूजा अर्चना थी। इस मौके पर बड़े महानगरों समेत स्थानीय श्रद्धालु पूजा अर्चना को पहुंचे थे। यहां मां काली की पूजा अर्चना के दौरान वर्षों से भैंसे की बलि देने की परम्परा है। मंगलवार को जब प्रशासन को इस बात की भनक लगी तो तहसीलदार राधे राम और एसओ अशोक कुमार दल बल के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। प्रशासन की कार्रवाई को देख श्रद्धालु भड़क गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि 2 अगस्त से उनकी पूजा अर्चना चल रही है, लेकिन प्रशासन ने इस बीच उनसे इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की। अब जब पूजा का अंतिम दिन था तब प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पूजा में विघ्न डालने का प्रयास किया। घंटों चली बातचीत के बाद अंततः श्रद्धालुओं ने बलि के लिए लाए गए भैंसे के साथ परिक्रमा कर उसे प्रशासन को सौंप दिया।
उधर, दलमोड़ी में भी पशुबलि को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहां भी बाद में वार्ता के बाद श्रद्धालुओं ने बलि के लिए लाए गए पशुओं को प्रशासन के हवाले कर दिया। वार्ता के दौरान उप राजस्व निरीक्षक ईश्वर रौतेला, राजेन्द्र लाल वर्मा, प्रधान कांती देवी, मालगुजार गंगा सिंह, खीम सिंह, शेर सिंह, नरेन्द्र बिष्ट, जगत सिंह, चंदन सिंह, शिव सिंह, अनोप सिंह, नंदन सिंह, भुवन सिंह, दिनेश चंद्र, दीवान सिंह, पूरन सिंह, राम सिंह, गुसाई राम, बालम सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More