Advertising

केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर फिर राजनीति शुरू

धर्मशाला। इसे प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि सरकारों की ओर से विकास के नाम पर इसके हिस्से मात्र

Advertisement
सब्जबाग ही दिखाए जाते रहे हैं। राजनीतिक बयानों में मुद्दे जिंदा रखे जाते हैं और बिना कुछ किए-धरे लंबे समय तक उन्हें भुनाया जाता है। नया मामला कांगड़ा जिले के लिए स्वीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय का है। पूर्व भाजपा सरकार के समय इसे धर्मशाला या देहरा में खोलने को लेकर खींचतान होती रही और इसी खींचतान में सरकार ने अपना समय पूरा किया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर धर्मशाला से नए बने मंत्री सुधीर शर्मा ने हाल ही में बयान दिया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में ही खोला जाएगा। लेकिन दो दिन बाद ही ज्वालामुखी से कांग्रेस के विधायक संजय रतन ने इसके विरोध में बयान दाग दिया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का 70 प्रतिशत भाग देहरा में ही खोला जाएगा। कांग्रेस के ये दोनों विधायक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास समर्थक हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की परस्पर विरोधी बयानबाजी काफी अर्थपूर्ण है। लोगों को लगने लगा है कि इस मुद्दे पर भी हमेशा की तरह राजनीतिक बयानबाजियों का सिलसिला शुरू हो गया है और जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं होने वाला।
विगत में धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर खोलने का भी निर्णय लिया गया था। इसके लिए जमीन तलाशने का काम शुरू हुआ। भूमि चयनित की जाती रहीं और कुछ समय बाद रिजैक्ट होती रहीं। इसी राजनीतिक खेल में दो दशक बीत गए, लेकिन काम कुछ भी नहीं हुआ। कांगड़ा जिले में दशकों पूर्व कई जगह रज्जू मार्ग बनाने की भी योजना बनी थी। आज भी राजनेताओं के बयानों में रज्जू मार्ग जिंदा हैं, लेकिन इस दिशा में वास्तविकता के धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले में भी कहीं ऐसा ही न हो।
गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सरकार ने लंबी खींचतान के बाद अंतिम दौरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा में स्थापित करने की घोषणा कर दी थी और इसके लिए वहां भूमि का चयन भी कर लिया गया था। उस समय भी कांग्रेस इसका विरोध करते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय को धर्मशाला में स्थापित करने के लिए ही पूरा जोर लगा रही थी। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बन गई है तो उसने भी इस मुद्दे को उलझाए रखने का खेल शुरू कर दिया है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement