Advertising

मंडी के सुरेश ठाकुर बने हॉकी इंडिया के अंपायर

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सुरेश ठाकुर को हॉकी इंडिया ने हीरो हॉकी इंडिया लीग के लिए अंपायर चुना है। यह लीग 14 जनवरी से

Advertisement
शुरू होकर 10 फरवरी तक चलेगी। यह एक अंतरराष्ट्रीय मानकों की हॉकी प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया भर के जाने माने हॉकी खिलाड़ी पांच टीमों में खेलेंगे। क्रिकेट की आईपीएल प्रतियोगिता की तर्ज पर ही यह प्रतियोगिता हो रही है। इसमें देश की पांच जगहों-दिल्ली, जालंधर, रांची, लखनऊ और मुंबई में मैच होंगे। कुल 34 मैच इस प्रतियोगिता में खेले जाएंगे तथा फाइनल 10 फरवरी को होगा। इसके लिए चुने गए कुल 12 अंपायरों में 8 भारतीय तथा 4 विदेशी अंपायर हैं। सुरेश ठाकुर हिमाचल से बनने वाले पहले अंपायर हैं।
सुरेश ठाकुर मंडी जिले में धर्मपुर क्षेत्र के तहत गांव चोलथरा के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। उन्हीं के प्रयासों से मंडी में स्वाधीनता हॉकी कप के नाम से हर साल हॉकी प्र्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में वे पंजाब एंड सिंध बैंक की जालंधर शाखा में कार्यरत हैं।
हॉकी इंडिया की ओर से एक्जीक्यूटिव डायेक्टर आरके श्रीवास्तव ने सुरेश ठाकुर को उनके चयन की सूचना देते हुए 12 जनवरी को टूर्नामेंट डायरेक्टर नई बैरी एंडरसन को रिपोर्ट करने के लिए कहा है। सुरेश ठाकुर के अलावा इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए अनिल कुमार, रघु प्रसाद, गुरींदर सांघा, रिपुदमन शर्मा, पंकज त्यागी, हर्षवर्धन तथा रिजर्ब अंपायर के रूप में इकबाल अहमद, वीरंद्र सिंह व नवेद जिया भारत से व माइकल इलमेर, मुरग्रिम, मारशेलो सरवेटो, व गैरी साइमंड विदेशी अंपायर हैं।
हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम के साथ एक बातचीत में सुरेश ठाकुर ने कहा उनके जीवन में यह एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वे कई अंतरदेशीय हॉकी प्रतियोगिताओं में अंपायर रहे हैं, मगर अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी लीग में पहली बार अंपायर बने हैं।
स्वाधीनता कप हॉकी एसोसिएशन के प्रवक्ता दलीप ठाकुर ने सुरेश ठाकुर की नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह न केवल मंडी जिले, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement