Advertising

लुटती- पिटती ‘सोने की चिड़िया’

महमूद गजनवी ने 1024 में जब सोमनाथ को लूटकर अकूत खजाना पाया तो अरब और तुर्कों ने भारत को सोने की चिड़िया कहना शुरू कर दिया। ऐसी चिड़िया जिसका सारा खजाना मंदिरों में एक जगह ही संग्रहित था न कि जनता के पास घर घर बंटा था। एक चिड़िया जिसे आसानी से लूटा जा सकता था, क्योंकि कोई बड़ा प्रतिरोध नहीं था।

Advertisement

चिड़िया के पास न तीखे दांत होते हैं न शक्तिशाली पंजे। उसे आसानी से शिकार बनाया जा सकता है। उससे किसी को डर नहीं होता। इसलिए लुटेरों ने भारत को सोने की चिड़िया नाम दिया। उन्होंने इसे सोने का शेर नहीं कहा।

 चूंकि सारा धन पंडे पुजारियों ने अपनी चालाकियों से छीनकर मंदिरों में भर लिया था और जनकल्याण में उसे खर्च भी नहीं करते थे। अधिकांश जनता भूख और अत्यधिक श्रम से त्रस्त थी। 80 फीसद आबादी में लड़ने की न ताकत थी न हिम्मत। ले देकर 5 फीसद क्षत्रियों पर ही लड़ने की नैतिक जिम्मेदारी थी। वे बेचारे भी दाल-बाटी-चूरमा खाकर कितना लड़ते। जितना हो सका जान की बाजी लगाकर लड़े। धन जितना शासकों के पास था, उससे अधिक मंदिरों में था।

लुटेरों को एक- एक घर को लूटकर धन इकट्ठा नहीं करना था। वह सब उन्हें एक मंदिर से ही मिलना था। लोगों के घरों में तो महिलाओं और बच्चों के अलावा कुछ नहीं था। इसलिए जब 5000 लुटेरों के साथ गजनवी ने सोमनाथ लूटा तो देश की लाखों की आबादी से कोई संगठित विरोध दर्ज नहीं हुआ। लेकिन गजनवी इतना क्रूर था कि जो मंदिर में सिर झुकाए खड़े थे, उनकी भी गर्दनें काट दीं।

Advertisement

अगर हम सोने की चिड़िया की जगह समानता पर आधारित समाज होते तो निस्संदेह इतने शक्तिशाली होते कि किसी लुटेरे की हिम्मत इधर झांकने की नहीं पड़ती। अगर वह लूटने आता भी तो उसे घर- घर जाकर लूट करनी पड़ती और बहुत पिटता। अपनी लूट के खिलाफ सब संगठित होते।

आज भी सारा धन एक जगह भर देने की आदत है। सोमनाथ जैसी ही एक बड़ी लूट देश के साथ हाल ही में हुई है। एलआईसी, सरकारी बैंकों और जनता का सारा पैसा सरकार की बेवकूफियों से एक अडानी में भर दिया गया और विदेशी निवेशकों ने एक बार में ही उसे लूट लिया। सबसे ऊंची शेयर कीमतों पर विदेशी निवेशकों ने अपना पैसा दसियों गुना करके निकाला।

अडानी की लुटाई कोई सोमनाथ से छोटी लूट नहीं है। अब लुटेरे तलवार लेकर नहीं आते, वे विदेशी निवेश लेकर आते हैं।

-लेखक सुधीर राघव, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं राजनीतिक, आर्थिक मामलों के प्रखर टिप्पणीकार हैं।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement