Advertising

उत्तराखंड

किसानों की गर्जना से डरे मंत्रियों- विधायकों के ‘घर वापसी’ के संकेत

देहरादून। उत्तराखंड में किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है, जिससे सरकार में खलबली मच गई है। किसानों ने ‘भारत बंद’ से दो दिन पहले ही शनिवार को राजधानी देहरादून में हुंकार भरी और शहर को पूरी तरह जाम कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों के आंदोलन राज्य भर में जगह जगह चल रहे हैं। मोर्चा के प्रमुख नेता राकेश टिकैत भी राज्य में कई दौरे कर चुके हैं।

Advertisement

तीनों कृषि कानून वापस करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान शनिवार को देहरादून में ट्रैक्टर- ट्रालियां और अन्य वाहन लेकर प्रदर्शन के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनके वाहनों को पटेलनगर बाजार चौकी पर ही रोक दिया। वहां से किसान पैदल ही डीएम ऑफिस की ओर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जगह -जगह जमकर नोकझोंक भी हुई। करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

राज्य में किसानों के लगातार बढ़ते धरना प्रदर्शनों से सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ पैर फूल गए हैं, क्योंकि किसान अपनी बदहाली के लिए सीधे भाजपा पर ही निशाना साध कर रहे हैं। हालत यह हो गई है कि सरकार को अपना कुनबा संभालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। चर्चा है कि सरकार के कई विधायक- मंत्रीगण पाला बदलने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। 

Advertisement

मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र चल रहे नाराजः सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य स्वयं को भाजपा में असहज महसूस करते हुए कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। चर्चा इतनी गर्म थी कि शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं दौड़कर यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे और उनकी मान मनौव्वल की। इस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री और यशपाल आर्य दोनों ने सारी अटकलबाजियों को निराधार करार देते हुए सब ठीक ठाक होने की बात कही।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कई बार संकेत दे चुके हैं कि पूर्व में कांग्रेस से भाजपा में गए अनेक विधायक घर वापसी करने को तैयार हैं। इनमें आर्य पिता- पुत्र का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस घर वापसी में फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रोड़ा बने हुए हैं। वे हाल ही में इन विधायकों को ‘उजाड़ू बल्द’ कह कर संबोधित कर चुके हैं।

Advertisement

भाजपा के कई बड़े नेताओं के भी कांग्रेस के संपर्क में होने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि अक्तूबर माह में कोई बड़ा धमाका होने वाला है। सरकार पूरी ताकत से स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।

किसान महापंचायत से भड़के भाजपा नेता गाली-गलौज व धमकी पर उतरेः हाल ही में हरिद्वार के लक्सर में हुई किसान महापंचायत में गए एक व्यक्ति जितेंद्र चौधरी ने महापंचायत के फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेट्स व फेसबुक पर अपलोड किए तो रुड़की का एक भाजपा नेता वासु सैनी इस कदर भड़क उठा कि उसने सोशल मीडिया में ही उसे गालियां और धमकियां देनी शुरू कर दीं। मामला इतना बढ़ गया कि जितेंद्र चौधरी को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेता वासु सैनी के खिलाफ गाली- गलौज व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement