Advertising

उत्तराखंड

नैनीताल नगर पालिका सभासदों का सामूहिक त्यागपत्र

देहरादून। देश भर में भाजपा शासित राज्यों की सरकारों की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा आरोप यह लगता रहा है कि वे नगर निगमों, शहरी निकायों, पंचायतों में चुनकर आए जन प्रतिनिधियों और विधायकों, मंत्रियों तक को दर किनार कर कुछ चुनिंदा अधिकारियों के माध्यम से मनमाने ढंग से काम चलाती हैं। उत्तर प्रदेश और गुजरात में तो ऐसी शिकायतों की इतनी भरमार हुई थी कि पार्टी हाईकमान तक को हरकत में आना पड़ा था।

Advertisement

इसी कड़ी में अब भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड की बारी है। सरकार और प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को नैनीताल नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के कुल 17 सभासदों में से 13 ने मंडलायुक्त को सामुहिक रूप से त्यागपत्र सौंप दिए। दावा किया गया है कि शेष सभासदों ने भी त्यागपत्र देने के लिए सहमती दी है, लेकिन शुक्रवार को वहां मौजूद नहीं होने के कारण त्यागपत्र नहीं दे पाए।

यही नहीं, कुमाऊं मंडल सभासद संगठन ने भी नैनीताल नगर पालिका के सभासदों के सामुहिक त्यागपत्र का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ने सभासदों की समस्याओं पर तत्काल फैसला नहीं लिया तो समूचा कुमाऊं मंडल सभासद संगठन भी सामुहिक रूप से अपने त्यागपत्र सरकार को सौंप देगा।

नाराज सभासदों ने शुक्रवार को पहले अधिशाषी अधिकारी (ईओ) अशोक कुमार वर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा किया और फिर अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। नैनीताल के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी सभासद इस्तीफा देने को मजबूर हुए है। सभासदों का कहना था कि जब वे आम जनता के काम ही नहीं कर पा रहे हैं तो फिर उनके पद पर बने रहने का क्या औचित्य है।?

Advertisement

मनोज साह, मनोज जोशी, मोहन सिंह नेगी, कैलाश रौतेला आदि सभासदों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘हमें जनता ने इसलिए चुना है कि हम अपने अपने वार्डों में विकास कार्य करा सकें और लोगों की समस्याएं हल कर सकें। हमने कई बार जिला प्रशासन और पालिका के ईओ के समक्ष अपनी बातें रखीं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पालिका सभासदों को विश्वास में लिए बिना विकास कार्यों के टेंडर करा देती है। जब इस संबंध में ईओ से पूछते हैं तो वे किसी भी बात का जवाब नहीं देते।’

उन्होंने कहा, ‘सरकार ने यहां से नगर पालिका के कर अधीक्षक, कर निरीक्षक व लेखाकार का स्थानांतरण तो कर दिया गया, लेकिन इन पदों पर नई तैनाती नहीं की गई, जिस कारण पालिका में कोई भी काम नहीं हो रहा है। पालिका में न तो उनकी कोई बात सुनी जाती है और न ही प्रार्थना पत्रों पर कोई कार्रवाई होती है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका के ईओ हों या जिला प्रशासन, कोई भी सभासदों की बात नहीं सुनता। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की गई शिकायतों और पत्रों का संज्ञान नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन समाधान के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयन्ती आदि समारोहों से संबंधित बैठकों में सभासदों को आमंत्रित नहीं किया जाता। अवैध कार्यों के संबंध में की गई शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। अधिकागण समाधान करने के बजाय तथ्यों को छुपाने का ही कार्य करते हैं।

Advertisement

कुमाऊं मंडल सभासद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि पालिका प्रशासन और प्रदेश सरकार नैनीताल के सभासदों की बात नहीं सुन रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। वहां से भी केवल आश्वासन ही मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सभासदों की मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो कुमाऊं मंडल की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी सभासद सामुहिक इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

इस्तीफा देने वाले सभासद- नैनीताल नगर पालिका में सामूहिक इस्तीफे देने वाले सभासदों में- सागर आर्य, सुरेश चंद्र, भगवत रावत, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, कैलाश रौतेला, दया सुयाल, राजू टांक, मोहन सिंह नेगी, प्रेमा अधिकारी सहित मनोनीत सभासद मनोज जोशी, तारा राणा और राहुल पुजारी शामिल हैं। इन सभासदों का दावा है कि सभासद रेखा आर्य, निर्मला चंद्रा व दीपक बर्गली ने भी सामूहिक इस्तीफे पर अपनी सहमति जताई है, हालांकि ये तीनों सभासद शुक्रवार को पालिका में उपस्थित नहीं थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement