हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में संतों ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए हिंदुओं से एक से अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि गरीब हिंदुओं के बच्चों के लिए आधुनिक गुरुकुल बनाए जाएंगे।
हरिपुर कलां स्थित अद्भुत मंदिर में शुक्रवार को आयोजित धर्म संसद में धर्म संसद के संयोजक यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि यदि हिंदुओं की संख्या घटी तो भारत का विनाश सुनिश्चित है। ऐसे में सभी हिंदुओं को एक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिएं। साथ ही गरीब हिंदुओं के बच्चों के लिए अधिक से अधिक गुरुकुल खोले जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब संत हिंदुओं को एकजुट करने के लिए प्रयासरत हैं तो देश की जनता को भी एकजुट होकर संतों का सहयोग करना होगा।
इस मौके पर भुमापीठाधीश्वर स्वामी अचुत्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि संत समाज का सबसे पहला कर्तव्य धर्म की रक्षा करना है। परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए ही संत समाज को बनाया है। उन्होंने कहा कि देश में धर्म निरपेक्षता और कट्टरपंथ के प्रतिमान तय होने चाहिएं।
कालिका मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि देश में समान नागरिकता का कानून बनाया जाना चाहिए। इसमें जाति विशेष को कोई छूट नहीं होनी चाहिए तथा मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More