बद्दी। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत चंगर क्षेत्र की जनता अब लगता है सरकार व प्रशासन के किसी भी लारे-लप्पे
प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय विधायक केएल ठाकुर पिछले चार दिनों से प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे आग्रह किया जा रहा है कि फिलहाल वाहनों को तो चलने दो, लेकिन अब कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि नालागढ़-स्वारघाट सड़क मार्ग के कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्य से चंगर क्षेत्र के लोग तंग आ चुके हैं। यहां प्रशासन ने केवल दिखावे के लिए काम चला रखा है। ग्रामीणों ने इसके रोष में गत 16 मई को भी इस मार्ग पर सांकेतिक रूप से 28 घंटों तक चक्का जाम किया था। उस समय प्रशासन ने ग्रामीणों को सड़क के कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया था। एक निगरनी कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन बाद में यह सब छलावा ही साबित हुआ। आश्वसन के अनुरूप काम न होने पर ग्रामीणों ने गत 20 जून को एक बार फिर चक्का जाम का ऐलान कर दिया, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने हरकत में आते हुए 19 जून को ही एक बैठक बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा ठेकेदार और निगरानी कमेटी के सदस्य भी शामिल रहे। बैठक में तय किया गया था कि प्रतिदिन 350 मीटर सड़क का निर्माण किया जएगा, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
अंततः आक्रोश आए चंगर क्षेत्र के लोग शुक्रवार को एचजीपीसी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर की अगुआई में एक बार फिर झीड़ीवाला में चक्का जाम पर बैठ गए। आंदोलनकारी प्रदेश सरकार और प्रशासन ने खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। दलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि वे आम जनता के हक के लिए धरने पर बैठे हैं। यह जाम तब तक जारी रहेगा जब तक सड़क का काम पूरा नहीं हो जाता।
उधर, चक्का जाम के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई किलोमीटर घूम कर आना- जाना पड़ रहा है। शनिवार को एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार तथा नालागढ़ के विधायक के.एल ठाकुर ने भी लोगों से बातचीत की थी। भाजपा विधायक केएल ठाकुर जब लोगों के बीच पहुंचे तो उन्होंने भी प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी में ग्रामीणों का साथ दिया।
एसडीएम नालागढ़ हरीकेश मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शीघ्र ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर मामले को शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More