Advertising

खेतीखान में फिर लौटेगी सेब की बहार

देहरादून। चंपावत जिले के तहत खेतीखान क्षेत्र में फिर से सेब की बहार लौटने की उम्मीद है। क्षेत्र में सेब की नई बौनी प्रजातियों पर चल रही रिसर्च सफल हो गई है। यहां दो वर्ष पूर्व नीदरलैंड से लाकर रोपे गए विभिन्न बौनी प्रजातियों के 80 पौधे इस समय फलों से लकदक हैं और वैज्ञानिकों ने ट्रायल को सफल करार दिया है। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि खेतीखान क्षेत्र में कुछ दशक पूर्व तक सेब की अच्छी पैदावार होती थी। यह पूरा क्षेत्र सेब बेल्ट के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में जलवायु परिवर्तन के चलते पौधों की चिलिंग रिक्वायरमेंट पूरी नहीं हो पाने के कारण बागीचे उजड़ते चले गए। बागवानों ने भी सेब को छोड़ कर संतरे और माल्टे की बागवानी शुरू की, लेकिन इसमें वह मुनाफा नहीं था।   

जलवायु परिवर्तन पर कार्य कर रही पूना की वायफ डिवेल्पमेंट रिसर्च फाउंडेशन ने दो वर्ष पूर्व खेतीखान में नीदरलैंड से मंगाए गए सेब के 80 पौधों का रोपण किया था। इस समय इन पौधों में पांच- पांच किलो तक फल लगे हैं। वायफ के परियोजना अधिकारी डॉ. मनोज रतूड़ी ने बताया कि इस क्षेत्र में नई किस्मों के सेब के बागीचों की प्रबल संभावनाएं हैं। कुछ ही वर्षों में यह क्षेत्र फिर से सेब बेल्ट की अपनी पूर्व प्रतिष्ठा को प्राप्त कर लेगा। क्षेत्र में ही सेब की पौध तैयार कर बागवानों को वितरित की जाएगी। बागवानों में इसे लेकर भारी उत्साह है।   

 

Advertisement
 

उन्होंने बताया कि खेतीखान में सेब की सनलाइट, गोल्डलेन, रेड लेन और मून लाइट आदि प्रजातियां उपयुक्त हैं। इनके लिए सर्दियों में मात्र तीन सौ घंटे की ही चिलिंग की अवश्यकता रहती है, जबकि परंपरागत प्रजातियों को 1500 से 1700 घंटे तक चिलिंग (7 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान) की आवश्यकता पड़ती है।

 उन्होंने बताया कि नाबार्ड के साथ मिलकर क्षेत्र में 20 किसानों के खेतों में ट्रायल किया जाएगा। खेतीखान नर्सरी में ही नई पौध तैयार कर किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। समान जलवायु वाले अन्य जगहों पर भी इसे लेकर शोध किया जाएगा। डॉ. मनोज रतूड़ी ने बताया कि इन प्रजातियों के पौध एक मीटर की दूरी पर लगाए जाते हैं। परंपरागत प्रजातियों के एक हेक्टेयर में 400 पौधे ही लगाए जा सकते हैं, जबकि नई किस्मों के 6500 पौध रोपे जा सकते हैं। एक पौधे से औसतन 20 किलो तक उत्पादन हो सकता है। यह पौधे दूसरे ही वर्ष से फल देने लगते हैं। पौधों की ऊंचाई छह फुट तक होती है।

 

Advertisement
 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement