Advertising

कृषि-बागवानी

हिमाचल में भी ‘भारत बंद’ का व्यापक प्रभाव

शिमला। संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ के आह्वान का हिमाचल में भी व्यापक असर देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच के बैनर तले किसानों- बागवानों ने जगह- जगह यातायात अवरुद्ध कर धरना प्रदर्शन किया। किसान प्रातः ही निर्धारित स्थलों पर एकत्रित हो गए थे। उन्होंने बीच सड़कों पर बैठकर यातायात अवरुद्ध किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

शिमला में विक्ट्री टनल पर विभिन्न किसान, जनवादी, वामपंथी संगठनों ने घंटों चक्का जाम किया। इस प्रदर्शन में सीपीआई-एम के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर, सीटू नेता विजेंद्र मेहरा, बलवीर पराशर, बाबूराम आदि ने मोर्चा संभाला, जबकि माकपा विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में किसानों- बागवानों ने ठियोग में चक्का जाम किया। आंदोलनकारी किसान- बागवान- ‘किसान विरोधी काले कृषि कानून वापिस लो’, ‘फसलों की एमएसपी की गारंटी दो’, ‘मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापिस लो’ और ‘बिजली संशोधन विधेयक वापिस लो’.. आदि नारे लगा रहे थे।

किसानों के आंदोलन के समर्थन में विभिन्न जनवादी, छात्र एवं मजदूर संगठनों ने भी जगह- जगह खूब प्रदर्शन किया।  शिमला जिले के झाकड़ी में मजदूरों और किसानों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। समरहिल में जनवादी छात्र संगठन एसएफआई ने किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

Advertisement

संयुक्त किसान मंच के आह्वान पर कुल्लू जिला में भी किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, महिला संगठनों ने मिलकर नेहरू पार्क से रैली निकाली और ढालपुर में चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों को सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम और किसान सभा के नेताओं ने संबोधित किया।

शिमला जिले के बीथल में सीटू से संबंधित अडानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन ने अडानी सीए स्टोर के बाहर किसानों- बागवानों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। रोहड़ू, कोटखाई, कोटगढ़, रामपुर, सोलन, ऊना, आनी आदि से भी भारत बंद के आह्वान पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की खबरें मिली हैं।  

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement