Advertising

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में वर्षा का कहर लगातार जारी है। कुल्लू जिला के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में वीरवार को बादल फटने से भारी तबाही हुई। रघुपुरगढ़ के साथ लगते फनौटी पंचायत क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक बादल फटने से पूरी घाटी में अफरातफरी मच गई। इस कहर के चलते बालागाड़ में आई बाढ़ से करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

Advertisement

फनौटी पंचायत में मटर, मक्की और दालों की खेतों में लहलहा रही फसलें तहस नहस हो गई हैं। अनेक स्थानों पर सेब के बागीचे भी मलबे में बह गए। रोहाचला- फनौटी- जुहड़ सड़क के साथ आधा दर्जन से ज्यादा पैदल रास्तों का नामोनिशान मिट गया है।

इस क्षेत्र में गत 22 सितंबर को भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि एक सप्ताह में दूसरी बार फनौटी पंचायत में बादल फटा है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement