Advertising

आयातित फल-पौधों की जीविका दर 95% से अधिक होने का दावा

शिमला। प्रदेश में विश्व बैंक वित्तपोषित बागवानी विकास परियोजना के अन्तर्गत पिछले वर्षों में सेब, आडू, खुमानी, पलम, नाशपाती व चेरी के पौधे आयातित किये गए हैं। अमेरिका से लगभग 25.50 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न किस्मों के 15.12 लाख फल-पौधे आयात किये गये हैं। इन आयातित फल-पौधों की जीविका दर 95 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement

बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को यह दावा करते हुए बताया कि बागवानी विकास के लिए विश्व बैंक वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 से प्रदेश में कार्यान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत 1066 करोड़ रुपये है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बागवानी उत्पादों तथा फल फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता एवं विपणन के लिए आधारभूत संरचना को बढ़ावा देना तथा लघु किसानों व कृषि उद्यमियों को सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फलों की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए इस परियोजना को प्रदेश में कार्यान्वित किया गया है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्नत किस्मों के क्लोनल मूलवृन्तों पर आधारित पौध सामग्री को विदेशों से उच्च गुणवत्ता वाली पौधशालाओं से आयात कर इन्हें विभागीय फल पौधशालाओं में एक वर्ष के आवश्यक संगरोध के उपरान्त बागवानों को प्रदान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पौधशाला प्रबन्धन समिति द्वारा इन आयातित फल पौध सामग्री को विभागीय फल पौधशालाओं में आधुनिक तरीके से रखरखाव व गुणन कर विक्रय के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement

परियोजना की मुख्य उपलब्धियों में प्रदेश के किसानों की सहभागिता से 261 सिंचाई उपभोक्ता संघों का गठन, सिंचाई सुविधा व 30 किसान उत्पादक संघों की स्थापना की गयी है। उन्होंने बताया कि सफल फल प्रबंधन व विपणन सुविधा के लिए परियोजना में एचपीएमसी द्वारा 15 स्थानों पर ग्रेडिंग, पैकिंग, स्टोर, वातानुकूलित शीतगृह व फल प्रसंस्करण इकाइयों और एचपीएसएएमबी की 9 मंडियों का निर्माण व उन्नयन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परियोजना में लक्षित ई-उद्यान एप व पोर्टल के आरम्भ होने से अब किसान- बागवान अपने घर-द्वार से ही उद्यान विभाग की सभी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश के युवा किसानों ने परियोजना द्वारा प्रोत्साहित की जा रही उच्च घनत्व पौधरोपण के प्रति उत्साह दिखाया है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement