Advertising

गैंगरेप व हत्या प्रकरण में 6 गिरफ्तार

शिमला। कोटखाई में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या के खौफनाक मामले में छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने कर दी है। पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल और आईजी जहूर एच जैदी ने वीरवार को मीडिया के समक्ष खुलासा किया कि सभी अभियुक्तों को कोटखाई से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की पहचान कोटखाई निवासी आशीष चौहान (29) व राजेंद्र सिंह राजू (32), गढ़वाल निवासी सुभाष (42) व दीपक उर्फ दीपू (38) और नेपाल निवासी सूरत (29) व लोकजन (19) के तौर पर हुई है ये सभी हलाइला में ही रहते थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अभियुक्तों से गहन पूछताछ चल रही है। पुख्ता सबूत जुटाने के लिए इन्हें मौके पर भी घुमाया जा सकता है तथा इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वारदात के दिन अभियुक्त राजेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में चार दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। सभी नशे में थे। इसी दौरान यह दसवीं की छात्रा रास्ते में मिल गई, जो राजेंद्र को जानती थी। गाड़ी रोकने पर छात्रा उसमें बैठ गई। आगे जाने पर उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने  उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इस कड़ी में कुछ और लोग भी जुड़े। इस दरिंदगी में ही छात्रा की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद अभियुक्तों ने छात्रा के शव को नेपालियों की बस्ती के नजदीक फैंककर जांच की दिशा को बदलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ के कारण अंततः गिरफ्त में आ गए।

एसआईटी में एएसपी भजन देव नेगी के अलावा डीएसपी मनोज जोशी, रतन नेगी, एसएचओ बाबू राम ढली, धर्म सिंह छोटा शिमला, राजेंद्र ठियोग एएसआई रजनीश समेत कई अधिकारी शामिल थे। पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल और आईजी जहूर एच जैदी ने इस सफलता के लिए एसआईटी को बधाई दी है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement