बद्दी। औद्योगिक नगरी बद्दी के तहत ग्राम पंचायत मलपुर की ऐतिहासिक छिंज में माली की
शिमला संसदीय सीट से लोक सभा सदस्य वीरेंद्र कश्यप छिंज में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे, जबकि स्थानीय विधायक चौधरी राम कुमार ने छिंज की अध्यक्षता की। भाजपा नेता एवं समाज सेवी दर्शन सिंह सैणी, जिला परिषद मैंबर परमजीत सिंह पम्मी और प्रमुख समाजसेवी हंसराज चंदेल बतौर विशेष अतिथि मौजूद थे। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने छिंज के मैंदान के लिए 2 लाख रुपये और विधायक विधायक चौधरी राम कुमार ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा नेता दर्शन सिंह सैणी, जिला परिषद परमजीत सिंह पम्मी व समाजसेवी हंसराज चंदेल ने छिंज कमेटी को 51-51 सौ रुपये प्रदान किए।
पंचायत प्रधान करनैल सिंह सैणी ने बताया कि छिंज मेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के बड़े अखाड़ों के तीन सौ नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और छिंज कमेटी ने पांच लाख रुपये की नगद राशि पहलवानों में बांटी।
इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, धर्मपाल चौहान, देवराज चौधरी, पंचायत उपप्रधान हंस राज, बीडीसी सोमनाथ सैणी, पूर्व प्रधान गुरमेल सैणी, श्याम लाल, बीडीसी पोलू राम चौधरी, स्वर्ण सिंह सैणी, कैप्टन डीआर चंदेल, मेला राम चंदेल, श्याम लाल फौजी, मास्टर सोहन लाल, बालक राम, दिवान कालस, रणजीत सिंह सैणी, प्यारा लाल कामरेड, सुच्चा सिंह पंच, महिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, गुरनाम सिंह, पंच हाकम सिंह, दलेल चौधरी, निर्मल सिंह, गुरदास चंदेल, सुभाष ठाकुर, मान सिंह, गगन ठाकुर, छोटा राम सैणी, रामसिंह सैणी, राम नाथ चौधरी, अमन नाथ चाड़, राजकुमार, डा. धर्मपाल, प्रीतम सिंह बिल्लू, जाति राम लंबरदार, पूर्व प्रधान नसीब चंद, भाग सिंह सैणी, गुरनाम चौधरी, संजीव ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।