बद्दी। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने मांग
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि देश में कृषि पर आधारित कर मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों को राहत प्रदान की जा सकती है। इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार को समूल नष्ट किए जाने की भी जरूरत है। इसके बिना सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रस्तावित धरने में अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, आरक्षित व अनारक्षित सभी वर्गों के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी को आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा वर्ष 1980 से जातिगत आरक्षण के खिलाफ आवाज उठा रही है। जातिगत आरक्षण देश के लिए घातक है। 75 फीसदी लोग इससे दुखी है। इस अन्याय को अब बर्दाश्त करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में जातिगत आरक्षण दस वर्षों के लिए दिया गया था, लेकिन हमारी सरकारें इसे बढ़ाते- बढ़ाते 70 वर्ष तक खींच चुकी है। इसके बावजूद गरीबों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया। दलितों की हालत आज भी पहले जैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण से सभी गरीबों को लाभ मिलेगा, जिसमें गरीब दलित भी शामिल हैं।
महेंद्र सिंह तंवर ने इस मौके पर कैप्टन डीआर चंदेल को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों का प्रभार सौंपा। कैप्टन चंदेल ने कहा कि जातिगत आरक्षण के खिलाफ जंग और भी तेज की जाएगी तथा इसके लिए पूरे प्रदेश के राजपूत समुदाय को इकट्ठा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में महासभा का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व मलपुर पहुंचने पर महेंद्र सिंह तंवर का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर राम दयाल नेगी, धर्मपाल नेगी, अनंत राम, प्रीतम सिंह, सुशील राणा, मोहन लाल नेगी, मेला राम चंदेल, बलबीर ठाकुर, कैप्टन हेमराज, संजीव ठाकुर, महामंत्री ठाकुर वरवीर सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव, भूपसिंह राणा, शिव कुमार, प्रेम चंद ठाकुर, विशेष ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
हरनेक ठाकुर, रामदिता ठाकुर, पदम ठाकुर, नंबरदार प्रवेश ठाकुर, राम गोपाल, राम सिंह, बुधराम ठाकुर, डा. अवतार, रणजीत सिंह, जसविंद्र ठाकुर, विजय चंदेल, राजू भारद्वाज समेत अनेक गणमान्य लोग भी कार्यक्रम मों मौजूद थे। मंच का संचालन ज्ञान सिंह ने किया।