चमोली (जोशीमठ)। जोशीमठ नृसिंह मंदिर के प्राचीन मठांगण में चल रही खुदाई के
जोशीमठ नृसिंह मंदिर के ऐतिहासिक व पौराणिक मठांगण में इन दिनों पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। इसी के लिए चल रही खुदाई के दौरान गत दिवस मठांगण में 39 छोटी थालियां, 18 बड़ी थालियां, तीन परात, दो तौले, सात कटोरे, 13 गागर, 23 कलश, एक भगोना, 13 लोटे, 15 घड़ों समेत 168 वस्तुएं प्राप्त हुई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी इंजीनियर विपिन तिवारी ने बताया कि सभी बर्तन पौराणिक काल के मालूम होते हैं। देव पुजाई समिति नृसिंह मंदिर के भगवती प्रसाद नंबूदरी ने बताया कि पौराणिक काल में इस स्थान पर नृसिंह यज्ञ एवं चंडी यज्ञ आदि होते थे। ये बर्तन उसी समय के रहे होंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह पौराणिक बर्तन कब्जे में ले लिए हैं। समिति के अधिकारी विपिन तिवारी ने बताया कि इन महत्वपूर्ण पौराणिक बर्तनों का उचित संरक्षण किया जाएगा।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More