Advertising

बागी कांग्रेसियों के ठाठ समाप्त, सुरक्षा हटाई

देहरादून। कोई इसे भाजपा की ‘यूज एंड थ्रो’ नीति करार दे रहा है तो कोई गुनगुना रहा है कि- ‘मतलब निकल गया तो अब पहचानते नहीं…।’ केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में दो मंत्रियों सहित नौ नेताओं को मिली विशेष सुरक्षा हटा दी है। इनमें इक्का- दुक्का अपवाद को छोड़कर सभी पूर्व कांग्रेसी दिग्गज हैं, जो बीते वर्ष 18 मार्च को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के बजट सत्र के दौरान पार्टी से बगावत कर भाजपा में चले गए थे।   

Advertisement
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रदेश के दो मंत्रियों- डॉ. हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल के अलावा तीन मौजूदा भाजपा विधायकों और पिछले साल कांग्रेस से बगावत करने वाले चार अन्य पूर्व विधायकों को केंद्र की ओर से दी जा रही सुरक्षा व्यवस्था समाप्त कर दी है।  बीते वर्ष बजट सत्र के दौरान तत्कालीन हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. हरक सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत नौ विधायक सरकार के खिलाफ बगावत कर भाजपा में चले गए थे। इससे खुश होकर केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, अमृता रावत, शैलारानी रावत, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, उमेश शर्मा काऊ व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विशेष सुरक्षा प्रदान की थी। इनकी सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों के जवान लगाए गए थे।

अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और भाजपा बागी कांग्रेसियों का भरपूर इस्तेमाल कर सरकार बना चुकी है। कांग्रेस के बागियों में से दो- शैलेंद्र मोहन सिंघल व शैलारानी रावत चुनाव हार गए, जबकि विजय बहुगुणा व अमृता रावत ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।  भाजपा के लिए राज्य में अब परिस्थितियां सामान्य हो चुकी हैं, लिहाजा केंद्र सरकार ने इन सभी को दी जा रही अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा वापस लेने का निर्णय ले लिया। इसके लिए केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार को पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि इन्हें केंद्र की ओर से दी जा रही सुरक्षा 22 जुलाई तक ही रहेगी। इसके बाद इनकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार अपने स्तर से निर्णय ले।

वैसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही पार्टी व सरकार में कांग्रेस के बागियों पूछ कम हो गई थी। इन्हें ‘इस्तेमाल कर लिया गया’ की तर्ज पर उपेक्षित रखा जा रहा था। अब विशेष सुरक्षा वापस लिए जाने संबंधी पत्र ने इनकी रही सही प्रतिष्ठा भी समाप्त कर दी है।

 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement