बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के भुड्ड में स्थित टोरेंट फार्मा कंपनी के भूख हड़ताल पर बैठे
श्रम अधिकारी पीसी ठाकुर ने कामगारों और उद्योग प्रबंधन के मध्य समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उद्योग प्रबंधन कर्मचारियों को वापस काम पर लेने के लिए कतई तैयार नहीं है। श्रम अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पास केवल दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराने का ही अधिकार है। उससे अधिक वे कुछ नहीं कर सकते।
हड़ताली कर्मचारियों- प्रेम सिंह, प्रमिल शर्मा, रमेश कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, धर्मपाल, केहर सिंह, प्रदीप, मान सिंह, संजय, पवन कुमार और नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उद्योगों में कामगारों का जमकर शोषण हो रहा है और पीड़ितों की कहीं भी सुनवाई नहीं है। यहां तक कि मजदूर यूनियनें भी संकट के समय साथ छोड़ जाती हैं।
कामगारों ने बताया कि उनकी हड़ताल के बाद टोरेंट फार्मा परिसर में बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन, लेबर कमिश्नर, लेबर ऑफिसर, तहसीलदार, डीएसपी, एसएचओ सब आ चुके हैं, मगर किसी ने भी उनकी पीड़ा नहीं सुनी। सभी अधिकारी आए और प्रबंधन के साथ चाय पीकर चुपचाप लौट गए। ऐसा लगता है जैसे सरकार ने इन अधिकारियों को केवल उद्योगपतियों के संरक्षण के लिए ही रखा हुआ है। कामगारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग शीघ्र नहीं मानी गई तो वे आत्मदाह करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More