Advertising

दबंगों के हाथों पिता की पिटाई पर बेटे ने दे दी जान

चंबा। कोई भी विवेकवान बालक यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा कि कोई उसके पिता को सरेआम जलील करे। वह तुरंत पिता के पक्ष में भिड़ जाएगा, लेकिन यदि घटना उसके पीठ पीछे की हो तो आत्मग्लानी में वह जान भी दे सकता है। इसी तरह की एक मार्मिक घटना शुक्रवार को चंबा में घटी, जिसमें कुछ दबंगों ने मोबाइल फोन चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की सरेआम न केवल पिटाई कर दी, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिया। पीड़ित व्यक्ति का बेटा यह सहन नहीं कर पाया और उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

चंबा शहर में हाल ही में एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी के संदेह में कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति की सरेबाजार पिटाई कर दी थी। यही नहीं उन्होंने पिटाई का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वीडियो तुरंत ही क्षेत्र में वायरल हो गया।

निकटवर्ती साहो क्षेत्र के वासी इस व्यक्ति का पुत्र हितेश शर्मा चंबा कालेज में पढ़ता था। शुक्रवार को जैसे ही उसने सोशल मीडिया में दबंगों के हाथों अपने पिता की पिटाई का वीडियो देखा तो बहुत शर्मिंदा हुआ। वह इस कदर आत्मग्लानी से भर गया कि उसने अंततः कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहो पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज अस्पताल चंबा को रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना पर क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस छात्र की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस बीच यह भी पता चला है कि मोबाइल फोन चोरी की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। दबंगों ने अपने स्तर पर ही कथित बेकसूर व्यक्ति को सरेबाजार पीटकर बेइज्जत किया, जिससे आहत होकर उसके बेटे की जान चली गई।       

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है और धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के पिता की पिटाई करने वालों के साथ- साथ संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement