Advertising

भाजयुमो ने उपायुक्त कार्यालय पर जड़ा ताला

हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अचानक हमीरपुर में उपायुक्त कार्यालय पर धावा बोल कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ताले में बंद कर दिया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित सभी काफी समय तक कार्यालय में बंद रहे और बाहर भाजयुमो की नारेबाजी चलती रही।

Advertisement

भाजयुमो ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में वीरवार तो आक्रोश रैली का आयोजन किया था, जिसके लिए प्रशासन से उन्हें गांधी चौक पर ही धरना प्रदर्शन की अनुमति मिली थी। रैली का नेतृत्व प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे पुत्र अरुण धूमल, भाजयुमो नेता सुरजीत ठाकुर और विशाल चौहान आदि कर रहे थे।

अरुण धूमल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के जंगलराज से तंग आ गई है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोटखाई में गुड़िया प्रकरण और मंडी में वन रक्षक की नृशंस हत्या इसकी ज्वलंत मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबसे अधिक धोखा युवाओं को दिया है। सरकार की कुनीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है और महंगाई ने जनता का जीना दूभर कर दिया है।

अरुण धूमल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की इन्हीं विफलताओं के कारण विधानसभा चुनाव में भाजपा निश्चित रूप से 60 से अधिक सीटें जीत कर सत्ता में आएगी। भाजयुमो नेता सुरजीत ठाकुर और विशाल चौहान ने भी रैली को संबोधित किया।

गांधी चौक पर रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने अचानक उपायुक्त कार्यालय की ओर रुख किया और वहां कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। उसके बाद उन्होंने गेट के सामने बैठ कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इससे लोगों को वहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हमीरपुर के  उपायुक्त मदन चौहान ने बाद में मीडिया को बताया कि भाजयुमो को केवल गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नियमों का उल्लंघन किया है। इससे आम जनता को भी भारी परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement