Advertising

ऊना में महिला से छीने गए बच्चे का शव मिला

ऊना। ऊना के रक्कड़ कालोनी में महिला की गोद से एक दुधमुंहे बच्चे को छीने जाने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। वीरवार को बच्चे का शव कालोनी के निकट ही एक खड्ड से बरामद हो गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement

बुधवार को क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब खबर मिली कि दो नकाबपोश रक्कड़ कालोनी में रहने वाली एक महिला राजिंद्र कौर की गोद से उसके डेढ़ माह के बच्चे को छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसने नाकाबंदी कर पूरा क्षेत्र छान मारा, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। महिला की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

बताया जाता है कि राजिंद्र कौर काफी समय अपने मायके मलूकपुर में रहने के बाद हाल ही में वापस ससुराल लौटी थी। पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र कौर ने कहा कि बुधवार को वह अपने डेढ़ माह के बच्चे के साथ घर में आराम कर रही थी कि अचानक दो नकाबपोश घर में घुस आए और उसे धक्का देकर बच्चे को छीन ले गए। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोसी मौके पर आए।  

सूचना मिलते ही डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने पूरा क्षेत्र छान मारा, लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिला। वीरवार प्रातः बच्चे का शव कालोनी से कुछ  ही मीटर दूर एक खड्ड में पड़ा बरामद हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में किसी ने भी नकाबपोशों को नहीं देखा, इसलिए पुलिस संबंधित कहानी को भी संदेह की नजर से देख रही है। महिला के संबंधियों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही वारदात पर से पर्दा उठ जाएगा।

  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement