Advertising

दो बसों सहित अनेक वाहन मलबे में दबे, भारी तबाही

मंडी। मंडी जिला के पधर उपमंडल में नेशनल हाईवे पर उरला के समीप कोटरूपी में शनिवार देर रात पहाड़ी दरकने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो बसें और कुछ मकान चपेट में आ गए। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसा बीती रात करीब 12.30 बजे हुआ। आशंका है कि बसों के अतिरिक्त कुछ छोटे वाहन भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

Advertisement

प्रशासन सहित स्थानीय लोग रात से ही बचाव कार्य में जुटे हैं| समाचार लिखने तक आठ शव निकाले जा चुके थे। हादसे में एक चार मंजिला मकान भी तबाह हुआ है।

मौके पर से मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट- मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटरूपी में  देर रात भारी भूस्खलन हुआ। पूरी पहाड़ी धंसने से कोटरूपी कस्बा सहित दो बसें मलबे की चपेट में आ गईं। मलबे में अनेक छोटे वाहनों के दबने की भी आशंका है।

कोटरूपी में दो बसें रात को चाय पानी के लिए रुकी थीं। जैसे ही पहाड़ी धंसी दोनों बसें भूस्खलन की चपेट में आ गईं। कटड़ा- मनाली रुट पर जा रही एक बस में करीब सात यात्री सवार थे। एक अन्य अभागी चम्बा- मनाली रूट की बस भी मलबे की चपेट में। बस में से काफी समय तक बचाओ, बचाओ की आवाजें आ रही थीं, लेकिन बाद में आवाजें आना बंद हो गई। इस बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इनमें सभी की मौत हो जाने की आशंका है।

नेशनल हाईवे पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बसें करीब एक किलोमीटर तक नीचे बह कर चली गईं। भारी बारिश व अंधेरा होने के कारण प्राशासन को बचाव कार्य में बहुत परेशानी हुई। प्रशासन ने मंडी- पठानकोट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मंडी व जोगेन्द्रनगर में रोक दी है ताकि एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हो सकें।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement