शिमला। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर ग्रेड-पे देने की घोषणा कर दी। शिमला में भाजपा की विशाल रैली को संबोधित
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रैली के लिए उमड़ी भारी भीड़ अपने आप में ही एक संकेत है कि प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट होने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा केंद्र में संसद नहीं चलने दे रही। उन्होंने कहा कि हम इस आरोप को स्वीकार करते हैं, लेकिन इसके पीछे कारण मात्र देशभक्ति है। शांता कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। आए दिन एक से बढ़कर एक घोटाले सामने आ रहे हैं और केंद्र सरकार इसकी जवाबदेही से ही साफ मुकर रही है। जनता इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।
पंजाब से भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण केंद्र सरकार अब एक डूबती नैया है। प्रदेश कांग्रेस पर भी इसका असर पड़े बिना नहीं रहेगा, क्योंकि यहां भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने आगे कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में प्रो. प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार की स्वच्छ छवि से सभी वाकिफ हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार हर हाल में रिपीट होगी।
शिमला संसदीय क्षेत्र स्तर की इस भाजपा रैली को पार्टी के प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र और सांसद अनुराग ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। रैली में पूरे शिमला संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर ग्रेड पे
Advertisement