बद्दी। प्रदेश में अब सडक़ों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पीड लेजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह स्पीड लेजर मशीनें औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के अतिरिक्त चंबा, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर व कांगड़ा की सडक़ों पर भी लगाई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ की सडक़ों पर अधिकतर हादसे ओवर स्पीड वाहनों के चलते होते हैं। कई बार तो ओवर स्पीड वाहन दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भी फरार हो जाते हैं। लेकिन अब इन ओवर स्पीड वाहनों का स्पीड लेजर मशीन की नजरों से बच पाना मुश्किल होगा और दुर्घटनाओं पर भी लगाम लेगी। जैसे ही ओवर स्पीड वाहन इस मशीन की नजर में आएगा उस वाहन को रोककर उसका चालान काटा जाएगा। वाहन न रूकने की स्थिति में पुलिस वाहन मालिक के घर चालान भेजेगी।
बद्दी के पुलिस अधीक्षक जी. शिवा कुमार ने मीडिया को बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पीड लेजर मशीन में नंबर प्लेट व वाहन की फोटो क्लिक होने से अब किसी तरह के विवाद की भी गुंजाइश नहीं रहेगी। पकड़े जाने पर चालक यह नहीं कह सकेंगे कि उनका चालान गलत किया गया है। अगर कोई ओवर स्पीड की गलती नहीं मानेगा तो उसे मशीन द्वारा क्लिक की गई वाहन व नंबर प्लेट की फोटो थमा दी जाएगी। ओवर स्पीड वाहन चालक को मशीन के डिस्पले पर उसके वाहन व नंबर प्लेट की फोटो को दिखाया जाएगा, जबकि वाहन चालक द्वारा फोटो का प्रिंट लेने की स्थिति में उससे पैसे वसूल किए जाएंगे। वीरवार को बद्दी -नालागढ़ नेशनल हाईवे पर स्पीड लेजर मशीन का सफल ट्रॉयल भी कर लिया गया है तथा नतीजे सकारात्मक आए हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार ओवर स्पीड वाहनों पर सख्ती से शिकंजा कसने में यह आधुनिक मशीन काफी कारगर साबित होगी।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More