बद्दी। नालागढ़ में एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर पांच युवकों द्वारा जंगल में सामुहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। होली के दिन दोपहर बाद लड़की को अकेला पाकर दो युवक उसे बहला फुसला कर बाइक पर बिठा जंगल की तरफ ले गए। वहां युवकों के अन्य साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिनों वहां उसके साथ बलात्कार किया। नालागढ़ पुलिस ने पीड़ित लड़की और उसकी की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।
पीड़ित बच्ची एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है, जिसकी उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति, बेटे व एक बेटी को घर छोडऩे के लिए सराहनपुर गई थी। उसने पीछे अपनी 13 वर्षीय बेटी व एक 9 वर्षीय बेटे को अपनी भाभी के घर 24 तारीख होली के दिन छोड़ा था। सहारनपुर पहुंचने पर उसने फोन कर बेटा व बेटी का हालचाल पूछा तो उसकी भाभी ने बताया कि उसकी बेटी तो 24 मार्च को ही अपने क्वार्टर चली गई थी।
पीड़िता की मां ने बताया कि वे 26 मार्च को ही सहारनपुर से वापस चल पड़े और 27 मार्च को नालागढ़ पहुंचे, लेकिन क्वार्टर में लड़की नहीं मिली। उन्होंने उसे अपने स्तर पर खोजा, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो वह (लड़की की मां) 28 मार्च को नालागढ़ पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने जाने लगी तो उसी समय राकेश उर्फ काला नामक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी घर आ गई है। उसने बेटी को देखा तो वह काफी घबराई हुई थी।
पीड़िता की मां के बयान के अनुसार बेटी ने पूछने बताया कि जब वह अपने क्वार्टर आ रही थी तो गोपाल नामक लड़के ने उसका हाथ पकड़ा और कहने लगा कि वह उसे बहुत अच्छी लगती है। यह कह कर वह चला गया। कुछ ही देरी के बाद बाइक पर गोपाल, गोलू व लक्की आए। गोपाल वहीं पर उतर गया, जबकि गोलू व लक्की उसे बहला फुसला कर बाइक पर बैठा कर जंगल की ओर ले गए। जंगल में दीपक व राजू भी थे। इन सभी लोगों ने बारी बारी पांच दिन तक उसके साथ दुराचार किया। इतने दिनों तक युवकों ने जंगल में ही बाइक पर खाने पीने का सामान लाया और उसके साथ दुराचार करते रहे।
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि नाबालिग बच्ची और उसकी मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोपाल, लक्की और गोलू को दबोच लिया गया है, जबकि दीपक और राजू अभी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More