Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मुंबई। करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में लीड रोल में नजर आईं अनुष्का शर्मा ने जौहर पर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि सारा बॉलीवुड दंग रह गया है। अनुष्का ने तो यहां तक कहा कि वे जौहर पर उनकी हरकतों से परेशान होकर सेक्सुअल हरासमेंट का केस तक दर्ज कराने वाली थीं।
करण जौहर के प्रसिद्ध शो ‘कॉफी विद करन’ के दौरान अनुष्का ने ऐसे राज़ खोले के भरोसा करना मुश्किल है। इस दौरान करण और कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। अनुष्का ने सीधे सीधे करण पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया। अनुष्का ने कहा कि करण कभी कभी उन्हें बहुत ही गलत तरीके से हाथ लगाते थे।
यह सारी कहानी तब शुरू हुई जब करण ने कहा कि उन्हें अनुष्का पर थोड़ा क्रश था, जो फिल्म की शूटिंग के समय से ही शुरू हो गया था। इसके बाद अनुष्का ने तपाक से कहा कि वह तो करण पर सेक्सुअल हरासमेंट का केस ठोकने वाली थीं। अनुष्का ने तो यहां तक कहा कि जैकलीन फर्नांडीज ने भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इसी तरह की बात कही थी। इसके बाद कैटरीना ने बात को टालने के लहज़े में कहा कि फिल्हाल इस लीगल मैटर को किसी और दिन पर टाल देना चाहिए। वह दोनों को पसंद करती हैं और नहीं चाहतीं कि दोनों के बीच कुछ बुरा हो। इस तरह यह मुद्दा यहीं खत्म हुआ।
खबरची अब इस बात की पड़ताल में जुट गए हैं कि अनुष्का शर्मा के इन आरोपों में वास्तव में ही की सच्चाई है या फिर उन्होंने केवल पब्लिसिटी बटोरने के लिए इस तरह के आरोप लगाए हैं।