Advertising

Categories: मनोरंजन

‘रंगून’ फ्लॉप, 50 करोड़ का घाटा

मुंबई। बहुप्रचारित फिल्म ‘रंगून’ बाक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। गत 24 फरवरी को प्रदर्शित इस फिल्म  को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले, जिस कारण इसे भारी घाटा उठाना पड़ा। 80 करोड़ रुपये की लागत वाली इस फिल्म से 50 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान है। अब ‘रंगून’ की असफलता के कारण ढूंढे जा रहे हैं, जिसमे सबसे अहम है फिल्म की लागत। बजट इतना ज्यादा था कि सैफ- कंगना- शाहिद के नाम पर वसूली संभव नहीं हुई।

Advertisement

फिल्म के कलाकारों को भी उनके बाजार दाम से ज्यादा रकम दी गई। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान को सात करोड़ रुपये की रकम दी गई, जबकि रंगून के पहले उनकी आखिरी की चार फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही थी। शाहिद कपूर भला सैफ से कम रकम क्यों लेते? वे तो विशाल भारद्वाज के खास हीरो हैं। उन्हें भी सात करोड़ रुपये की रकम चुकाई गई। सैफ जैसा हाल शाहिद का भी है। हिट फिल्म का मुंह देखे उन्हें भी लंबा समय हो गया है। कंगना रनौट अपने आपको सैफ अली और शाहिद कपूर से बड़ा सितारा मानती हैं। उन्होंने फिल्म साइन करने के पहले ही बता दिया था कि वे सैफ और शाहिद से एक लाख रुपये ज्यादा लेंगी। हुआ भी ऐसा ही। कंगना को सात करोड़ एक लाख रुपये मिले। तीनों ने मिल कर 21 करोड़ एक लाख रुपये लिए। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन शायद ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए।  

शाहिद और सैफ की पिछली कुछ फिल्में लगातार असफल रही हैं। उनकी स्टार वैल्यू लगातार कम होती जा रही है और विशाल भारद्वाज ऐसे निर्देशक नहीं हैं जो हर दर्शक को खुश करने वाली फिल्म बनाएं। लिहाजा रंगून के मामले में बजट का अहम रोल है।  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement