Advertising

सुनील शेट्टी तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे

कुल्लू। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी एक तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों कल्लू- मनाली की वादियों में हैं। वे वीरवार रात करीब डेढ़ बजे वे बड़ाग्रां रिजॉर्ट पहुंचे, जिस कारण  शुक्रवार को उन्होंने केवल आराम किया और मनाली की वादियों का आनंद उठाया।

Advertisement

सुनील शेट्टी वीरवार सुबह चंडीगढ़ से मनाली के भुंतर हवाई अड्डे के लिए चार्टर प्लेन से आ रहे थे। लेकिन खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने उन्हें खतरनाक मौसम और धुंध का हवाला देकर लौटने को कहा। इसलिए वे वापस चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा मनाली के लिए निकले, लेकिन मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन निर्माण के चलते काफी देर तक वे जाम में फंसे रहे। इसलिए देर रात मनाली पहुंचे। सुनील शेट्टी अगले 10 दिन तक मनाली में रुकेंगे।

शूटिंग टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि इस तेलगू फिल्म की शूटिंग मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, नग्गर और मनाली के आसपास की जाएगी। फिल्म में वरुन तेज भी अभिनय कर रहे हैं।

Advertisement

सुनील शेट्टी अभिनेता के साथ एक फिल्म निर्माता और व्यापारी भी हैं। उन्हें बॉलीवुड में काम करते 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है। अब तक वे 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा के फिल्मों में भी काम किया है। कई सफल फिल्मों में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया हैं। वह  फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीत भी चुके हैं।

 

सुनील शेट्टी ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बलवान (1992) फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थी। यह फिल्म हिट रही और इन्हें एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया, जिसमें वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा , गोपी किशन, कृष्णा, सपूत, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेरा फेरी, धड़कन, ये तेरा घर ये मेरा घर और मैं हूं ना फिल्में प्रमुख हैं।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement