Advertising

ब्लॉगः नड्डा में भाजपा के भविष्य की झलक!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के तीन में से दो काल बहुत निकट से देखे हैं। मैं ज्योतिषी नहीं,

Advertisement
अतएव भविष्य काल के विषय में अनुमान तो लगाया जा सकता है, तथापि सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं है। नड्डा अपुन को क्या समझते रहे हैं, इसकी एक बानगी यह रही। बात जनवरी 2008 की है। गुलाब सिंह ठाकुर धूमल सरकार में सबसे शक्तिशाली मंत्री बने। लोक निर्माण और राजस्व विभाग उन्हें सौंपा गया। मैं बधाई देने गया तो नड्डा उन्हीं के पास बैठे थे। वे भी कैबिनेट मंत्री बनाये गए थे। गुलाब सिंह ठाकुर ने पूछा कि मैं आजकल किस अखबार में हूं। जवाब नड्डा ने अचानक दे दिया। बोले, ठाकुर साहब, भानु जी से यह पूछिये कि आजकल किस अखबार की शोभा बढ़ा रहे हैं।” हालांकि यह नड्डा का बड़प्पन था। व्यक्ति संस्थान से बड़ा कभी नहीं हो सकता।

लेखक, कृष्ण भानु जाने माने पत्रकार हैं।

बहरहाल, बात नड्डा के भूतकाल की…एक छोटे से गांव से पत्रकारिता करने जब शिमला पहुंचा तो यहां कुल 14 श्रमजीवि पत्रकार थे, पन्द्रहवां मैं हुआ। तब यूनिवर्सिटी की ख़बरों को अखबारों में तव्वजो नहीं दी जाती थी। मैंने शुरुआत यहीं से की। यूनिवर्सिटी में मेरे पहले मित्र SFI के कश्मीर सिंह ठाकुर बने, फिर ABVP के जेपी नड्डा, AISF के अजीत कुमार और कुछ बाद में NSUI के कुलदीप राठौर से दोस्ती हुई। ये सभी सक्रिय छात्र नेता थे और इन्हें मेरी जरुरत इसलिए रहती, क्योंकि मेरा अखबार हिमाचल में नंबर वन था। कश्मीर सिंह और नड्डा से मेरी प्रगाढ़ मित्रता हो गई, लेकिन लेखन में दोस्ती कभी आड़े नहीं आई। जो सत्य दिखा, वही लिखा।

जहां तक नड्डा का प्रश्न है, उन्होंने कठिन संघर्ष कर यूनिवर्सिटी में मजबूत संगठन खड़ा किया। उनका संघर्ष काफी लंबा रहा। राजनीति में आने के बाद भी संघर्ष जारी रहा। यदि मैं गलत नहीं तो बाद में कंदरौर आंदोलन ने ही उन्हें राजनीति में स्थापित करने में अहम् योगदान दिया। विधायक बने, मंत्री भी बने। तब के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ राजनीतिक पटड़ी न बैठ सकी तो सबकुछ छोड़छाड़ कर दिल्ली हो लिए। आज भाजपा के भावी भविष्य के रूप में उन्हें देखा जाने लगा है। यह रहा उनका वर्तमान काल!

भविष्यकाल भी सुनहरा ही लग रहा है, लेकिन इस बारे में कोई भविष्यवाणी करना ठीक नहीं रहेगा। सोशल मीडिया फेसबुक में इस विश्लेषण को  संतोष कुमार शर्मा ने इस प्रकार आगे बढ़ायाः  

Santosh Kumar Sharma-  ना ना करते भी भाई साहेब आपने भविष्यवाणी तो कर ही दी और वो भी काफी हद तक सटीक….। कम से कम आज की परिस्थितियों में हम अनुमान लगायें तो आपका विश्लेषण और निष्कर्ष एकदम सही लग रहा है। नड्डा जी अपेक्षाकृत युवा हैं, ऊर्जावान, सक्षम, मेहनती और मिलनसार भी हैं। इसके अलावा उनका हिमाचल प्रदेश के मध्य-क्षेत्र से सम्बन्ध रखना भी अतिरिक्त योग्यता है। आम जनता भी भाजपा में उन पूर्वी और पश्चिमी ध्रुवों के नेतागणों से अलग कोई ऊर्जावान युवा नेतृत्व की तलाश में है, जो मध्य क्षेत्र से उभर कर आये।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement