Advertising

‘नोटबंदी से प्रदेश में कृषि, बागवानी, पर्यटन पर संकट’

धर्मशाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने हिमाचल की HET पर भी गहरा आघात किया है। उन्होंने कहा, “आपने मुझे जो हिमाचली टोपी पहनाई है, यह HET प्रदेश की शान है। यह HET हॉर्टीकल्चर, एग्रीकल्चर और टूरिज्म से मिलकर बनी है। नोटबंदी के कारण ये तीनों ही उद्यम आज गंभीर संकट में आ गए हैं।”  

Advertisement

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में शनिवार को इस विशाल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और जाली करंसी से निपटने के नाम पर नोटबंदी की घोषणा की थी, लेकिन वास्तव में इससे देश के गरीब मजदूरों, किसानों, छोटे दुकानदारों व मध्‍यम वर्ग पर ही आक्रमण किया गया, जबकि बड़े मगरमच्छ अपना कालाधन सफेद करके पाक साफ हो गए। देश की 99 प्रतिशत ईमानदार आम जनता का धन खींच कर एक प्रतिशत बेइमानों की झोली में डाल दिया गया है। परिणाम स्वरूप मात्र 50 बड़े कारपोरेट घरानों के पास देश की 60 प्रतिशत संपदा जमा हो गई है।   

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने प्रदेश के किसानों, बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के अतिरिक्त जनजातीय क्षेत्रों को भी अपने भाषण में जोड़ा, जिससे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित वहां मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल गए। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल में भी काफी संख्या में आदिवासी हैं, जिस तरह मध्‍यप्रदेश, झारखंड और छतीसगढ़ में हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन आदिवासियों को बंदूक की नोक पर उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से बेदखल करने पर तुली है। ये आदिवासी यदि कहीं विरोध में खड़े होते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाती है। मोदी सरकार ने पिछले अढ़ाई साल में यही कुछ किया है।

राहुल गांधी इस दौरान आम पब्लिक के साथ खुल कर मिले और उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों की साथ नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने भी इस नृत्य में भाग लिया। इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ आसपास टहले भी और एक स्टाल से बर्गर खरीद कर उसका आनंद भी उठाया।    

इससे पूर्व रैली को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आदि ने भी संबोधित किया और प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा पर कड़े प्रहार किए।   

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement