बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ (बीबीएन) को विश्वस्तरीय सुविधाओं से आकर्षक बनाने की कड़ी में शीघ्र ही एक पक्षी विहार पार्क का निर्माण किया जा रहा है। झाड़माजरी में लाखों की लागत से इस पार्क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित एक ट्यूबवैल का भी उद्घाटन कर दिया गया है। नालागढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी अवतार सैणी ने पार्क के लिए यह ट्यूबवैल बना कर दिया है।
औद्योगिक क्षेत्र में पक्षी विहार पार्क की परिकल्पना बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के सीईओ ललित जैन ने की थी, जिसे अब लोगों की सहभागिता से पूरा किया जा रहा है।
पंछी विहार पार्क में अभी कुछ निर्माण बाकी है, जो सुनियोजित तरीके से जनसहभागिता से किया जा रहा है। पार्क में चारों तरफ सैर करने के लिए ट्रैक होगा, पार्क के अंदर लोगों के विश्राम के लिए बैंच लगाए जाएंगे, बच्चों के खेलने के लिए लॉन होगा, फूलों के बागीचे, जंगली व औषधीय पेड़ सहित पानी का बहता झरना होगा।
ललित जैन ने बताया कि इस पार्क में पंछियों व लोगों के विश्राम की विशेष व्यवस्था की जा रही है। बीबीएन में हर रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। उन्हें यहां विश्राम के लिए एक अच्छा ठिकाना उपलब्ध हो सकेगा। शाम के समय लोगों को टहलने व मॉर्निग वॉक की भी सुविधा मिलेगी।
ललित जैन ने कहा कि पार्क उनकी एक परिकल्पना थी, जिसे लोगों ने साकार बना दिया है। अब इसका निर्माण जोरों पर चल रहा है। पार्क पर सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं ली गई है। इसे क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं द्वारा ही मूर्तरूप दिया जा रहा है। पार्क से पूर्व इस जगह पर हजारों टन कूड़ा- कर्कट था, जिसे उन्होंने हटवाया और अब वहां यह आकर्षक पार्क विकसित किया जा रहा है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More