बद्दी। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लाने वाली भारतीय कबड्डी टीम के प्रमुख खिलाड़ी अजय ठाकुर का मंगलवार को नालागढ़ पहुंचने पर
अजय ठाकुर के स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों के साथ लोगों का हुजूम उमड़ आया था। लोगों ने अजय को कंधों पर उठा लिया और भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। अजय के माता पिता भी वहां मौजूद थे। मिलते ही उन्होंने बेटे को गले से लगा लिया। अजय ने भी माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बद्दी से नालागढ़ और नालागढ़ से दभोटा तक के रास्ते में उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
हिमाचल के सपूत अजय ठाकुर ने साउथ कोरिया के इंचियोन में संपन्न हुई 17वीं एशियाई खेलों में कबड्डी में देश को कड़े मुकाबले में जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। अजय इससे पूर्व प्रो. कबड्डी लीग में भी शोहरत की बुलंदियों को छू चुके हैं। अजय का एशियाई स्तर पर यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पूर्व अजय जूनियर एशियन स्पर्धा में भी सोना जीत चुके हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब अपने नाम कर देश व प्रदेश का नाम कर चुके हैं।
अजय के पिता छोटू राम, माता राजेंद्र कौर, चाचा जयपाल चंदेल व भाई अमित ठाकुर ने अजय के स्वागत सामारोह में शरीक हुए लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सिफारिश करेंगे कि अजय ठाकुर को डीएसपी के पद से नवाजा जाए। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, चेयरमेन हरदीप बाबा और पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने भी अजय ठाकुर को डीएसपी बनाने की वकालत की ताकि प्रदेश की प्रतिभाओं का पलायन रोका जा सके। समारोह में विधायक राम कुमार, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर और श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाबा हरदीप सिंह ने 51-51 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के तौर पर देने की घोषणा की। इस दौरान तकरीबन दो दर्जन संस्थाओं, समाज सेवियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नकद प्रोत्साहन राशि दी। ब्राहम्ण सभा नालागढ़, राजपूत सभा नालागढ़, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, एसडीएम नालागढ़ ललित जैन, डीएसपी नालागढ़ खजाना राम, डीएसपी कुलविंद्र सैणी,पंजाब में कस्टम अधिकारी आईआरएस किरपाल खटाना, जयपुर पिंक पेंथर्ज के स्टार डिफेंडर रोहित राणा, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा, महासचिव ओपी रनोट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असीम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू संसारी लाल वर्मा, कुश्ती संघ के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप राणा, कबड्डी कोच जयपाल बंसल, दर्शन सैणी, परमजीत, जगदीश सैणी, पिंकी राणा, पार्षद संजीव संजू, जस्सी चौधरी, उद्योगपति बलबीर बरोबालिया, नालागढ़ उद्योग संघ के प्रेस सचिव अनिल शर्मा अदि भी मौजूद थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More