नई दिल्ली। देश में चुनावी मौसम शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ यह चुनावी दौर अब गुजरात, कर्नाटक, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम होते हुए 2019 के संसदीय चुनाव तक यूं ही अनवरत चलता रहेगा। यूपी में नगर निगमों का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ गया है।
भाजपा व कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन ही अनेक दिलचस्प चुनावी चुटकियां सोशल मीडिया में देखने, सुनने, पढ़ने को मिल रही हैं। प्रस्तुत हैं नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर बनी एक पैरोडी। लीजिए आप भी आनंद…