Advertising

Categories: राजनीति

‘कांगड़ा को नजरंदाज कर सत्ता पाने के सपने पड़े भारी’

धर्मशाला। भाजपा की पराजय का ठीकरा शांता कुमार के ऊपर फोडऩे वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ पूर्व मंत्री किशन कपूर ने मोर्चा खोल दिया

Advertisement
है। भाजपा में जिस बात का अंदेशा जताया जा रहा था, आखिरकार वही हुआ और किशन कपूर शनिवार को मीडिया के सामने हमलावर तेवरों के साथ प्रकट हुए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री रहते प्रेम कुमार धमूल के गृह जिले हमीरपुर की पांच में से दो सीटों पर पार्टी डूब गई। जिस खीमी राम को सिर पर चढ़ा रखा था, कूल्लू में उनके बुरे हाल हुये और मर-मर कर वहां से एक सीट पार्टी के हाथ आई। इसके बावजूद कांगड़ा को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर नतीजों के फौरन बाद पार्टी में शांता कुमार पर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया था। पराजय के कारणों पर मंथन के लिए पार्टी के तमाम नेता तीन जनवरी को ऊना में होने वाली पार्टी बैठक में जुटने जा रहे हैं। मगर इससे पहले ही ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए शांता समर्थकों ने कमर कस ली है। इस जंग में पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, जिला प्रधान रंजीत पठानिया, महामंत्री विनय शर्मा और मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा आदि भी किशन कपूर के साथ खड़े हैं। हलका स्तर पर हार को सिलसिलेवार गिनाते कपूर कहते हैं कि वर्तमान पार्टी अध्यक्ष के ऊना जिले की दो सीटें भी तो नुक्सान के दायरे में हैं। फिर भी कांगड़ा को लेकर बवंडर खड़ा किया जा रहा है।
किशन कपूर ने कड़े शब्दों में कहा, ‘पार्टी में पांच साल तक शांता कुमार को जलील किया गया। सत्ता के दलालों ने चुने हुए प्रतिनिधियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं की नजरअंदाज किया। अब पराजय की जिम्मेदारी सरकार संभाल चुके तथा संगठन चलाने वालों को लेनी होगी। ऐसा नहीं होगा कि जीत का लड्डू खुद खायें और पराजय का ठीकरा शांता पर फोड़ा जाए। ऐसी दोधारी तलवार नहीं चलने दी जाएगी। कांगड़ा को बांटने की कोशिशें की गईं। यह पूछा जाना चाहिए कि जिले के कई हलकों में चुनाव लडऩे की शह बागियों को किसने दी।’
उन्होंने कहा कि, ‘हार के कई कारण रहे हैं, पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर पहले भी आलाकमान से हम मिलते रहे हैं, आगे भी चर्चा होगी। लेकिन अपने खून पसीने से पार्टी को सींचने वाले शांता कुमार के खिलाफ आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले शांता कुमार ने कबाइली इलाकों से लेकर प्रदेश भर में भाजपा की लौ जगा दी, मगर आज उसी पार्टी को तोडऩे के लिए शड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लेकिन हम पार्टी को बर्बाद नहीं होने देंगे।’
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा में कुछ लोग बगैर कांगड़ा के सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। लेकिन इतिहास बताता है कि इस जिले के योगदान के बिना सरकार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। चुनाव में इस बात को फिर साबित किया है कि पार्टी के कुछ नेता ख्वाब में जी रहे थे।
बहरहाल इससे पहले भी श्रीकपूर का सरकार विरोधी तेवर अपनाने के लिए जाना जाता था। मगर अब शांता कुमार के मामले में उन्होंने सीधे संगठन के खिलाफ ही जंग छेड़ दी है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement