Advertising

विश्व के सबसे मोटे व्यक्ति ने घटाया 286 किलो वजन

नई दिल्ली। एक वक्त था जब इंग्लैंड के पॉल मेसन के लिए अपने बिस्तर पर पड़े रहने के अलावा कोई चारा नहीं था, क्योंकि 444 किलो का भारी

Advertisement
भरकम शरीर उसे हिलने-डुलने की इजाजत नहीं देता था। पॉल को दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति होने का गौरव प्राप्त था, लेकिन वो गौरव भी किस काम का जो खुद को असहाय बना दे। दरअसल ये सब पॉल का तनाव और बढ़ाता ही था और पॉल ने तय किया कि वो अपना वजन कम करेंगे। लेकिन 444 किलो का वजन कम करना कोई आसान काम तो था नहीं और फिर इस पर भला किसे भरोसा होता? लेकिन पॉल ने ना सिर्फ वजन कम किया बल्कि सिर्फ तीन साल में 286 किलो वजन कम कर मिसाल भी बन गए।
पॉल अब सिर्फ 158 किलो के हैं और उन्होंने बहुत हदतक आम लोगों की तरह जीना शुरू कर दिया है। उन्होंने आभूषणों का अपना कारोबार भी शुरू किया है।
मोटापे ने मोहताज बनाया
कभी पॉल मेसन की एक दिन की खुराक 20,000 कैलोरी हुआ करती थी, जो आमतौर पर जरूरी कैलोरी से लगभग दस गुना ज्यादा थी। इसकी वजह से पॉल का वजन इतना बढ़ गया कि वो मोहताज होते चले गए।
वे बताते हैं, ‘मेरा जीवन दूसरों की मदद पर निर्भर हो गया था। लेकिन अब जब आप खुद चल-फिर सकते हैं तो ये किसी पुरस्कार से कम नहीं है। अब आप जो चाहें कर सकते हैं।’
पेट की सर्जरी कराने के बाद पॉल का वजन अब 158 किलोग्राम है। वह अपना वजन और भी कम करना चाहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए और सर्जरी की जरूरत होगी। वजन घटने से पॉल के जीवन में अब गति आ रही है। उन्हें अपने लिए एक जीवनसाथी की भी तलाश है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement