Advertising

Categories: राजनीति

विद्या स्टोक्स को आईपीएच तो कौल को स्वास्थ्य विभाग

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नव निर्वाचित कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

Advertisement
ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक विभाग के साथ-साथ वे सभी विभाग, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं, अपने पास रखे हैं। 
विद्या स्टोक्स को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिए गए हैं, जबकि कौल सिंह ठाकुर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व तथा विधि एवं लीगल रिमैम्बरेंस विभागों का उत्तरदायित्व दिया गया है। जीएस बाली को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, तकनीकी शिक्षा तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सुजान सिंह पठानिया को बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, गैर पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत और कृषि विभाग का कार्यभार दिया गया है तो ठाकुर सिंह भरमौरी, वन तथा मत्स्य विभाग का कार्यभार देखेंगे। मुकेश अग्निहोत्री को उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय मामले तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। सुधीर शर्मा को शहरी विकास, आवास एवं शहरी तथा ग्रामीण नियोजन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश चौधरी को आबकारी एवं कराधान तथा मुद्रण एवं लेखन विभाग और धनीराम शांडिल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण विभागों का उत्तरदायित्व दिया गया है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement