Advertising

हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी विस क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को जिला शिमला में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के चायल कोटी में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के बल्देयां और कोटी में उप-तहसील खोलने, कोटी में 33 केवी विद्युत उप-केन्द्र स्थापित करने, बणी और पटचैर राजकीय उच्च पाठशालाओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की भाग्य रेखाएं हैं और प्रदेश की प्रगति में इनकी मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़कों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है और कोविड महामारी के बावजूद गत साढ़े चार वर्षों के दौरान 4200 किलो मीटर लम्बी सड़कें निर्मित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आरम्भ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक सड़क सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के अन्तर्गत लगभग 51 प्रतिशत सड़कें निर्मित की गई हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में भारत, विश्व नेता बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में सुरक्षित है और उनके नेतृत्व में देश ने अपना पुराना गौरव और सम्मान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन दौर से देश को उबारने और भारतीय वैज्ञानिकों को स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य किया है और देश में पहली और दूसरी खुराक देने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में हिमाचल अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रदेश के प्रयासों की सराहना की है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विपक्षी दल की सरकारों ने गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए एक भी योजना शुरू नहीं की थी। जबकि, वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेताओं पर वर्तमान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रलोभन बताने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह नेता सत्ता में आने पर इन जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की बात कर रहे हैं।

Advertisement

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों पर तैयार किए गए एक थीम गीत का गायन किया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर तैयार किए गए एक वृत्तचित्र को भी प्रदर्शित किया गया।

सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता सुरेंद्र गर्ग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।

चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व विधायक रूप दास कश्यप, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मैहता, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका सहित क्षेत्र के आनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement