Advertising

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने बागवानों के हितों को दी प्राथमिकता: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में किसानों को विपणन, शीत भण्डार और सीए स्टोर जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री आज यहां ओक ओवर में चेतन बरागटा के नेतृत्व में आए जुब्बल-नावर-कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानों को एक अप्रैल, 2022 से एचपीएमसी या खुले बाजार के माध्यम से खरीदे गए कार्टन और ट्रे की खरीद पर छह प्रतिशत उपदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कार्टन और ट्रे का जीएसटी बिल भुगतान, बिक्री प्रमाण पत्र और आधार के साथ जुड़े बैंक खाते का विवरण प्रदान कर बागवान यह लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा इस क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ बागवानों के हितों के प्रति भी समर्पित थे। उन्होंने कहा कि बरागटा न केवल किसानों के अधिकारों के प्रति मुखर रहे बल्कि उन्होंने बागवानी उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ इसके विविधिकरण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद क्षेत्र के कई नेता बागवानों के तथाकथित हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों के सभी लम्बित लाभ जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में न केवल बागवानों को जीएसटी में राहत प्रदान की है बल्कि मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सेब के विपणन मूल्य में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड वृद्धि की है जबकि पूर्व सरकार ने विपणन मूल्य में प्रति किलोग्राम केवल 1.50 रुपये की वृद्धि की थी। उन्होंने पूर्व सरकार पर बागवानों के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि किसानों को फसल विविधिकरण के साथ-साथ फसलों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो। उन्हांेने आगामी विधानसभा चुनावों में जुब्बल कोटखाई क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से कर्मठता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और इसके कई नेता अब पार्टी छोड़ रहे हैं।
Advertisement
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा बागवानों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे।
भाजपा नेता चेतन बरागटा ने किसानों को पैकेजिंग सामग्री के लिए जीएसटी में छह प्रतिशत राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेब उत्पादकों की विभिन्न मांगों के प्रति मुख्यमंत्री सदैव संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र से भाजपा के निष्कासित नेताओं को पुनः पार्टी में वापस लेने के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश की सेब आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के योगदान का भी स्मरण किया।
एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम और क्षेत्र के अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement