Advertising

हिमाचल प्रदेश

अमृत काल में सभी स्वदेशी अपनाएं-राज्यपाल

सोलन। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि हर व्यक्ति अमृत काल का साक्षी बना है। हमें तय करना है कि आने वाले 25 वर्षों में हमें किस दिशा में जाना है और राष्ट्र के विकास में हमारा क्या योगदान हो सकता है। राज्यपाल रविवार को सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हमें अपने अतीत को भी याद करने की आवश्यकता है। अंग्रेजों सहित विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति, परंपराओं और शिक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाया और हमारे पूर्वज उस समय आजादी के बारे में शायद सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीयों ने अपने प्राणों की आहुति दी और ऐसे में हमें इस आजादी का महत्व समझने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने देश के बंटवारे की पीड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास में इस दुःखद घटना को याद रखने की जरूरत है। हमें उन सभी बलिदानियों को याद करना होगा, जिनके कारण हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होकर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर सकते हैं। यह अभियान किसी पार्टी या संगठन का नहीं बल्कि पूरे देश का है और इसी लिए हम सभी इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से अमृत काल में स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया।

Advertisement

राज्यपाल ने कंपनी के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी पुरस्कृत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित करने के लिए माइक्रोटेक कंपनी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां दूसरों को भी राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न नारों और उस समय उनके महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान संदर्भ में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और हर घर तिरंगा जैसे नारे और अभियान भी राष्ट्रवाद से जुड़े हैं।

माइक्रोटेक के अध्यक्ष एवं सीआईआई हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रेलवे स्टेशन शिमला में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत विद्याधर की धर्मपत्नी शकुंतला देवी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सीता राम शर्मा की सुपुत्री सुमन, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रत्ती राम के सुपुत्र महेन्द्र सिंह और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवी राम के पौत्र चंद्र मोहन सिंह को सम्मानित किया।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटस की तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कंवर एवं निदेशक पंकज ललित, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement